भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के सचिव श्री अग्रवाल ने कलेक्टर एवं सीईओ को बेस्ट प्लानिंग अवार्ड सौंपा - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जून 09, 2022

भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के सचिव श्री अग्रवाल ने कलेक्टर एवं सीईओ को बेस्ट प्लानिंग अवार्ड सौंपा



महासमुंद संस्कार न्यूज़/ भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के महासमुंद जिले को डिस्ट्रिक्ट स्किल डेवलपमेंट प्लानिंग के लिए सर्टिफिकेट ऑफ एक्सिलेंस अवार्ड से नवाजा गया। इस दौरान कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान एवं राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर भी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह अवार्ड प्राप्त किया। कौशल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री अशोक साहू ने बताया कि भारत शासन द्वारा संचालित संकल्प परियोजना अंतर्गत कुशल भारत सशक्त भारत जिला कौशल विकास योजना पुरस्कार 2020-21 के बेस्ट प्लानिंग के लिए यह अवार्ड दिया गया। बतादें कि इस अवार्ड के लिए पूरे भारत मे अंडर 30 जिलों में छत्तीसगढ़ से केवल महासमुंद एवं दंतेवाड़ा जिले का नाम चयनित हुआ था। चयनित होने के उपरांत इन दोनों जिलों द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया जिसके उपरांत यह अवार्ड दिया गया