तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के तहत शाला संचालन में सुरक्षा मानकों तथा व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षित किया गया - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जून 15, 2022

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के तहत शाला संचालन में सुरक्षा मानकों तथा व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षित किया गया



बागबाहरा संस्कार न्यूज़ / संकुल केंद्र मोंगरापाली (रे ) वि. खंड बागबाहरा में संकुल के समस्त शिक्षकों को शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा 13/6/22से 15/6/22तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के तहत शाला संचालन में सुरक्षा मानकों तथा व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षित किया गया l इस प्रशिक्षण में आपदा होने से पूर्व जोखिमों की पहचान क़र शालाओं के क्षमताओं को बढ़ाकर, आपदाओं से होने वाले जन -धन की हानि कम से कम हो l प्रशिक्षण में शाला भ्रमण एवं प्रस्तुतिकरण, शाला सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन समिति, प्राथमिक सहायता सामग्री, जीवन रक्षक कौशल, मॉक ड्रिल, वास कॉन्सेप्ट, बाल यौन दुराचार, पॉस्को एक्ट, आगजनी ह्रदय घात, साँप व बिच्छू काटना, सूखा, बाढ़, भूकंप से बचाव के लिए मॉक ड्रिल क़र जानकारी विस्तार से दी गईं l पॉस्को एक्ट के तहत बच्चों के खिलाफ हिंसा, बालशोषण आदि के लिए कानूनी सेवाए व हेल्पलाइन की जानकारी दी गईं l बच्चों पालकों एवं समुदाय को जागरूक क़र शाला एवं आसपास होने वाले घटनाओं से बचा जा सके l इस प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर दामोदर यादव ने यह जानकारी विस्तार पूर्वक दी कि संकट से आने वाली आपदा को कैसे रोका या प्रभाव को कम किया जा सके l प्राथमिक सहायता की जानकारी के साथ -साथ सभी प्रशिक्षणार्थी को विभिन्न प्रकार की राहत कार्य के लिए मॉक ड्रिल भी कराई गईं l शाला की सफाई, किचन शेड की सफाई, परिसर की सफाई आदि के बारे में बताते हुए अग्निशमन यन्त्र के उपयोग, हृदय घात हो जाने पर चिकित्सा व्यवस्था होते तक सी पी आर  का प्रयोग क़र मरीज को राहत देने का, भूकंप से बचने का मॉक ड्रिल कराया गया, साँप बिच्छु काटने पर प्राथमिक उपचार क़र अस्पताल ले जाना एवं किसी भी झाड़ फूँक के झांसे में न आना, शाला भवन के विभिन्न जोखिम की पहचान क़र उनके निदान के तरिके बताये गए l इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से ठाकुर राम साहू समन्वयक, देवलाल दीवान, धनेश्वर साहू, सतीश शुक्ला, रामबती ठाकुर, किसन दीवान, लगनी दीवान भारती ठाकुर, यशोदा ठाकुर, नाथू निषाद, डड़सेना सर, अनिल नाग, मनोज ठाकुर, नरेश ब्रम्हदेव, नूतन ठाकुर, प्रवीण साहू, निराला सर, देवेंद्र ठाकुर आदि शिक्षक उपस्थित रहे l