पिथौरा संस्कार न्यूज़ /शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कौहाकुड़ा में दो संकुल केंद्र कौहाकुड़ा एवं घोंच के आश्रित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाओं में कार्यरत शिक्षकों का तीन दिवसीय शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा का प्रशिक्षण 14 जून बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षक एवं समन्वयक नीतेश साहू, गंगाराम चौहान,प्रधानपाठक विद्यानंद पटेल, प्रदीप पटेल तथा प्रधान पाठक द्वय छबिराम पटेल, रामललन सिंह सहित 65 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।प्रशिक्षण के प्रथम दिवस प्रशिक्षक गंगाराम चौहान, विद्यानंद पटेल, प्रधान पाठक छबिराम पटेल,रामललन सिंह ने शिक्षकों को अपने सारगर्भित विचारों से सम्बोधित किया। प्रधानपाठक छबिराम पटेल ने सम्बोधित करते हुये कहा कि सीखना सतत् चलने वाली प्रक्रिया है। प्रशिक्षण से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। जो जीवन के लिये उपयोगी साबित होता है। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में चारों प्रशिक्षकों ने शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा की महत्वपूर्ण बिंदुओं जैसे छत्तीसगढ़ में शाला सुरक्षा की आवश्यकता क्यों ? खेल का मैदान और सुरक्षा, शाला परिवहन में सुरक्षा,सांप-बिच्छू काटने पर किस प्रकार प्राथमिक उपचार किया जाए? बाल संरक्षण, शाला आपदा प्रबंधन समिति का गठन, बाल यौन दुर्व्यवहार से सुरक्षा के लिए उपाय जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा एवं जानकारी देकर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दूसरा दिन पिथौरा के साक्षरता विभाग के ब्लॉक नोडल अधिकारी एफ ए नंद एवं प्रधानपाठक संतोष साहू का आगमन हुआ और उन्होंने शिक्षकों को महत्वपूर्ण जानकारी देकर प्रशिक्षण कार्यक्रम को रोचक बनाने का काम किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मोहितराम पटेल,ज्योति शुक्ला,भीखम पटेल, राजेश साहू,भागीरथी दीवान,किरण ठाकुर,कौशल्या ध्रुव,एकता साहू,नरेंद्र पटेल,रोहिणी सिन्हा ,द्रौपदी दीवान की सक्रिय भूमिका रही। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस को प्रधानपाठक छबिराम पटेल द्वारा तीन दिवसीय प्रतिवेदन का वाचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक गंगाराम चौहान एवं आभार प्रदर्शन समन्वयक नीतेश साहू के द्वारा किया गया।
जून 15, 2022
दो संकुल केंद्रों में शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न
Tags
# पिथौरा#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
पिथौरा#
लेबल:
पिथौरा#

