शासकीय हाई स्कूल गड़बेड़ा विद्यालय में अध्ययनरत दसवीं बोर्ड की परीक्षा पूरे छत्तीसगढ़ में नौवां स्थान प्राप्त
पिथौरा संस्कार न्यूज़ छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज पिथौरा के महामंडलेश्वर पुनीत सिन्हा के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा जारी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल दसवीं बोर्ड की परीक्षा पूरे छत्तीसगढ़ में नौवां स्थान प्राप्त करने वाली पूजा सिन्हा का समाज जनों द्वारा मिठाई खिलाकर, पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी ।
ज्ञात हो कि पूजा सिन्हा ग्राम खुसरूपाली निवासी समान्य परिवार भेखराम चंद्रिका सिन्हा की पुत्री है जो शासकीय हाई स्कूल गड़बेड़ा कक्षा दसवीं में नौवां स्थान प्राप्त कर समाज का नाम रौशन की है। पूजा सिन्हा के सम्मान में समाज जनों ने खुशी जाहिर करते हुये गृह ग्राम पहुंच भव्य स्वागत कर हायर सेकेंडरी की पढ़ाई का पूरा खर्च समाज द्वारा उठाये जाने का निर्णय लिया गया ।
गृह ग्राम पहुंचकर भव्य स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से समाज के महामंडलेश्वर पुनीत सिन्हा, उपाध्यक्ष आत्माराम डडसेना, यूवा मंच अध्यक्ष ओम सिन्हा, प्रमुख सलाहकार मिलाप डड़सेना, आत्माराम गजेंद्र, जिला कार्यकारिणी परमेश्वर डड़सेना, ग्राम प्रमुख चांदापारा जयलाल सिन्हा, ग्राम प्रमुख राजासेवैया योगेंद डडसेना,ग्राम प्रमुख गोड़बहाल हिर्देश सिन्हा, ग्राम प्रमुख खुसरूपाली अशोक डड़सेना, प्रेम सिन्हा, पुरषोत्तम डड़सेना, हरीश सिन्हा, प्रमोद सिन्हा सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे

