प्रदेश की टाप टेन सूची में दसवीं बोर्ड में गड़बेड़ा के पूजा सिन्हा ने दसवीं-बोर्ड के परीक्षा परिणाम टेन सूची में जगह बनाई है
कुमारी पूजा सिंहा
पिथौरा संस्कार न्यूज़/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज दसवीं-बारहवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है जिसमें जिले के 14 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की टाप टेन सूची में जगह बनाई है। दो वर्ष बाद हुई आफलाइन परीक्षा में छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि ने प्रदेश में जहां जिले का नाम एक बार फिर रोशन किया है। वहीं विद्यार्थियों की सफलता से उनके अपने नगर-गांव में भी खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम को अधिकांश छात्र-छात्राओं ने अपने घर पर ही मोबाइल-कम्प्यूटर के जरिए देखा। वहीं जिन बच्चों ने प्रदेश की सूची में स्थान बनाया है उन्हें संबंधित स्कूलों से बुलावा भेजा जा रहा है ताकि उनकी उपलब्धि का जश्न शिक्षक और अन्य बच्चे मिलकर मना सकें।
वही छत्तीसगढ़ में टॉप टेन में स्थान बनाने वाली कुमारी पूजा सिन्हा पिता भेख लाल सिन्हा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़बेड़ा की कक्षा दसवीं की छात्रा है । टॉप 10 में जगह बनाने पर गांव स्कूल नगर सहित जिले में हर्ष व्याप्त है । आपको बता दें दसवीं व बारहवीं के परिणाम में टॉप 10 में जिले से 12 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है जो कि महासमुंद जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है ।
वही इस उपलब्धि के लिए ग्राम के सरपंच रतनलाल ध्रुव, महेश्वर पटेल उपसरपंच, लालाराम नाग अध्यक्ष, गौरव चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि, विद्यालय के प्राचार्य एम के दास, रमेश प्रजापति व्याख्याता शिक्षक सहित विद्यालय परिवार प्रबंध समिति ग्राम पंचायत पदाधिकारियों ने कुमारी पूजा को बधाई प्रेषित की है

