बालोद संस्कार न्यूज़/ बालोद शनिवार 23 अप्रैल को जगदगुरु नरेंद्राचार्य जी महाराज के आगमन के लिए पूरा बालोद नरेंद्राचार्य मय हो चला है। बालोद ही नही छत्तीसगढ़ के आसपास के प्रदेश के भक्तगण भी श्री नरेंद्राचार्य के दर्शन हेतु आतुर है। यह छत्तीसगढ़ और बालोद का सौभाग्य है काफी वर्षों के बाद जगदगुरु श्री का पहला कार्यक्रम बालोद में होने जा रहा है। जगदगुरु श्री नरेंद्राचार्य जी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को उनकी समस्या पर मार्गदर्शन मिलने वाला है। कलयुग में ईश्वर सदगुरु रूप में होते है। क्योंकि निर्गुण की भाषा हम नही समझ सकते है। सजीव सदगुरु की आवश्यकता क्यों होती है। जीवन को सुखी बनाने के लिए क्या करना है।सदगुरु कैसे व्यक्ति नही शक्ति है। ईश्वर आराधना कैसे करना चाहिए। हिन्दू धर्म क्यों खतरे में है। जीवन में अन्नदान का क्या महत्व है। आदि के बारे में स्वामी जी बताएंगे। बालोद के कार्यक्रम के लिए घरों घर से अन्नदान लिया जा रहा है। लोग बड़ी उत्सुकता के साथ जगदगुरु नरेंद्राचार्य जी के बारे में पूछ रहे है।
श्री नरेंद्राचार्य जी की सदगुरु के साथ जगदगुरु होना, जड़ मूढ़ों के उद्धार के लिए मार्ग दिखाना सबसे बड़ी विशेषता है। इतनी बड़ी शक्ति का आगमन बालोद जिले का परम सौभाग्य है। पलके बिछाए बालोद की जनता जगदगुरु श्री के स्वागत को तत्पर है। जगदगुरु नरेंद्राचार्य जी का आशीर्वाद और प्यार का नतीजा है कि वर्ष में पहला प्रवचन एवं समस्या मार्गदर्शन का कार्यक्रम सम्पन्न होने जा रहा है।

