धार्मिक स्थल करिया ध्रुवा अर्जुनी में आदिवासी समाज द्वारा बूढ़ादेव यात्रा को लेकर रथ यात्रा का शुभारंभ सामाजिक झंडा दिखाकर रवाना किया - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अप्रैल 10, 2022

धार्मिक स्थल करिया ध्रुवा अर्जुनी में आदिवासी समाज द्वारा बूढ़ादेव यात्रा को लेकर रथ यात्रा का शुभारंभ सामाजिक झंडा दिखाकर रवाना किया

 


पिथौरा संस्कार न्यूज़/ नगर से लगे धार्मिक स्थल करिया ध्रुवा अर्जुनी में आज आदिवासी समाज द्वारा बूढ़ादेव यात्रा को लेकर रथ यात्रा का शुभारंभ सामाजिक झंडा दिखाकर पिथौरा जनपद पंचायत की अध्यक्ष सत्यभामा नाग एवं नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव ने रवाना किया। इस रथ का उद्देश्य आदिवासी समाज के बूढ़ादेव की विशाल प्रतिमा रायपुर स्थित बूढ़ा तालाब में स्थापित करने हेतु चौरा निर्माण के लिए पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से मिट्टी एकत्रित करना है। बताते चलें कि बूढ़ादेव यात्रा को लेकर सात अलग - अलग स्थानों से रथ यात्रा का संचालन किया गया है। जिनमें डोंगरगढ़ से बम्लेश्वरी मंदिर, दंतेवाड़ा से दंतेश्वरी मंदिर, रायगढ़ से बुढीमाई, कवर्धा के भोरमदेव,  सरगुजा, देवभोग से रथ यात्रा का मुख्य संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर जो रथ का संचालन किया जा रहा है। वे रथ के द्वारा एकत्रित मिट्टी को उन सातों प्रमुख रथ को अपने-अपने क्षेत्र की सीमाओं पर देंगे। इसके पश्चात सभी एकत्रित मिट्टी को सातो रथ बूढ़ा तालाब के समीप स्थित स्थल पर ले जाकर चबूतरा निर्माण हेतु समर्पित करेंगे। इसी तारतम्य में पिथौरा विकासखंड के लिए आज ग्राम अर्जुनी से रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आदिवासी समाज के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उक्त वृहद आयोजन सर्व आदिवासी समाज एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ती सेना के बैनरतले आयोजित किया गया है। आदिवासी समाज इसे लेकर काफी उत्साहित है। एवं अपने स्तर पर समाज को आयोजित कार्यक्रम हेतु पूरा सहयोग कर रहे हैं।  कार्यक्रम में सरपंच देवसिंह दीवान, पार्षद तरुण पांडेय, डालेश्वर पटेल, सदानंद सिन्हा, मनराखन ठाकुर, गणेशराम नेताम, कृष्णा ध्रुव, श्याम कुमार नेताम, गजेंद्र बरिहा, केडी नाग, भूषण  बरिहा, ओमप्रकाश सिन्हा, पुनितराम ध्रुव तुलसी दीवान, जगबंधु कौध,  नानक ठाकुर,जितेन्द्र ध्रुव,विश्राम ठाकुर, चेतन ठाकुर  सहित समाजिक बन्धुओं के अलावा अन्य समाज के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे