सांस फाउंडेशन द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अप्रैल 11, 2022

सांस फाउंडेशन द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया



महासमुंद संस्कार न्यूज़/ सांस फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने युवा एवं युवतियों को लीडरशिप एवं मानव तस्करी के बारे में ट्रेनिंग दिया। कार्यशाला की शुरुआत आत्माराम जी के द्वारा बाबा अंबेडकर के छाया चित्र पर पुष्प अर्पण करते हुए किया गया ।सांस का हमेशा प्रयास रहा है कि समुदाय में युवा एवं युवतियां लीडरशिप के लिए आगे आवे तथा मजदूर सुरक्षित पलायन कर सके एवं अपना जीवन गरिमापूर्ण जी सके । इस कार्यशाला में मुख्य रूप से सांस के बारे में जानकारी दिया गया, लीडरशिप की महत्व एवं जरूरत के बारे में तथा मानव तस्करी एवं पलायन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया गया ।यह ट्रेनिंग धौराभाठा में हुआ जिसमें महासमुंद, जांजगीर चांपा एवं बलौदा बाजार जिले के लीडर अमृत लाल तिलकिया ,रामाधार सारथी,नैना बहावल, धनंजय खुटे ,सीमा कुर्रे,नागेश्वर, भुनेश्वर कोसरिया सहित सभी नए लीडर उपस्थित थे।