भाजपा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं किसान सम्मान निधि हितग्राहियों का स्वागत सम्मान किया गया - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अप्रैल 23, 2022

भाजपा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं किसान सम्मान निधि हितग्राहियों का स्वागत सम्मान किया गया




बागबाहरा संस्कार न्यूज़/ भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के निर्देशानुसार, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के मार्गदर्शन एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू के नेतृत्व में जिलेभर के प्रत्येक मण्डल में सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना एवं किसान सम्मान निधि हितग्राहियों का स्वागत सम्मान किया गया।

        इसी तारतम्य में भाजपा किसान मोर्चा बागबाहरा शहर मण्डल में जिला मीडियाप्रभारी किसानमोर्चा तुलसी यादव के प्रभार व किसानमोर्चा मण्डल अध्यक्ष तुकाराम चन्द्राकर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना व किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का फूल का पौधा  देते हुए तिलक लगाकर सम्मान किया गया और प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं नीतियों पर बागबाहरा शहर मण्डल के लालपुर वार्ड क्र. 06 में हितग्राही वार्डवासियों से चर्चा की गयी।

        उक्त कार्यक्रम में  विशेष रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसानमोर्चा नरेश चन्द्राकर, जिला पंचायत सदस्य अल्का चन्द्राकर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज बाला चन्द्राकर, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष नारायण ताण्डी, म. मो. मण्डल अध्यक्ष डिम्पल(डॉली) ध्रुव, महामंत्री म. मो. पिंकी चन्द्राकर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता लोकेश साहू, मिथलेश साहू व भाजपाकार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।