आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में बदलाव आज से चार घंटे लगेंगी आंगनबाड़ी समय रहेगा प्रातः 7 से 11 बजे तक, एक लाख से ज़्यादा नौनिहालों को मिलेगी राहत - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अप्रैल 01, 2022

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में बदलाव आज से चार घंटे लगेंगी आंगनबाड़ी समय रहेगा प्रातः 7 से 11 बजे तक, एक लाख से ज़्यादा नौनिहालों को मिलेगी राहत





 महासमुंद संस्कार न्यूज़/- लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के समय में बदलाव कर दिया है। अब आज शुक्रवार 01 अप्रैल से आगामी 30 जून तक  के संचालन का समय 6 घंटे घटाकर 4 घंटे किया गया है । पहले प्रातः 9:30 से 3:30 बजे (6 घंटे) तक आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा था । आज से आंगनबाड़ी केंद्र  प्रातः  7  बजे  से 11  बजे (चार घंटा) तक लगेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को 7  बजे से पहले आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचना होगा। 11 बजे छुट्टी हो जाने से लगभग एक लाख से ज़्यादा बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी।पिछले एक हफ्ते से तापमान में काफी इजाफा हुआ है।

ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री समीर पाण्डे ने बताया कि   एक जुलाई से पुनः 9:30 से 3:30 बजे तक आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जाएगा। जिले में 1795 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। यहां बच्चों की दर्ज संख्या करीब एक लाख 10 हजार है। इसमें 1656 आंगनबाड़ी केंद्र खुद के भवन में संचालित हो रहे हैं। बाकी केंद्र किराए के भवनों में संचालित हैं। अभी आंगनबाड़ी केंद्रों के नौनिहालों को तेज गर्मी से बचाना हैं।  विभाग द्वारा अब गर्मी को देखते हुए आंगनबाडिय़ों के संचालन के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को बच्चों को छुट्टी के बाद घर तक सुरक्षित छोडऩे के लिए भी कहा गया है।