भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का प्रथम आगमन कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

मार्च 01, 2022

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का प्रथम आगमन कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पिथौरा । भारतीय जनता युवा मोर्चा के ऊर्जावान प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू का प्रथम पिथौरा नगर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की सलुजा के नेतृत्व में भव्य ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू के आगमन पर सर्वप्रथम मोटरसाइकल रैली उसके बाद डीजे एवं ढोल नगाड़ा के साथ ज़बरदस्त पुष्प वर्षा एवं भव्य आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया रैली के दौरान भाजपा ज़िंदाबाद युवा मोर्चा ज़िंदाबाद के नारों से शहर गूंज उठा।
प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू अपने वाहन से उतरकर भाजयुमो के साथियों के साथ पैदल फ़ोरलाइन रोड से नीचे पहुँचे।


ग़ौरतलब है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पहली बार भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू को अपने बीच पाकर काफ़ी उत्साहित थे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में एक नया उमंग और अद्भुत जोश नज़र आ रहा है डीजे एवं ढोल की धुन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता थिरकते हुए नज़र आ रहे थे।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अमित साहू ने कहा की आपने जो मेरा जोशीला एवं अद्भुत स्वागत किया है उसके लिए मै आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ युवा मोर्चा ही हमारी पार्टी की जान है शान है युवाओ के ही दम पर हम आने वाले 2023 के चुनाव में महासमूँद ज़िले की चारों सीट के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाएँगे और इस कांग्रेश की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेकेंगे।
कार्यकारण का संचालन भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की सलुजा एवं आभार प्रदर्शन कमलेश डडसेना ने किया।


स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय नायक,डाक्टर किशोर सिन्हा,सांसद प्रतिनिधि जतिन ठक्कर,आशीष सेन,कामेश बंजारा,विकाश वाधवा,राजेश सिंह ठाकुर,आकाश सिन्हा,राजा खनुजा,दुर्गेश सिन्हा,मंदीप होरा,राजा शुक्ला,अंसुल तिवारी,विजय सेन,देव पटेल,आलोक राजपूत,सतीश शर्मा,उत्तम वसुदेव,संतोष दुबे,प्रतीक बोस. सूरज यादव,सोमनाथ यादव,जगदीप चहल,वंश देवांगन,हनी कुमार,जितेंद्र राजपुत,योगेश यादव,राकेश बघेल,सागर बोस,हेमन्त जाधव,रितेश दुबे,समर्पण दास,सायमन दास,राजू चौहान,सचिन चौहान,अश्वनी ठाकुर,ओमप्रकाश निषाद,शिखर राजसिंह,रवि वासुदेव,विक्की मरावी,अरुण विश्वकर्मा,मिथिलेश डडसेना तीर्थराज यादव नरेंद्र डडसेना लकी बारिक खेमन बढ़िया डालिस पटेल मीतू भाई फिरोज भाई विवेक साहू नित्यानंद प्रधान राजेश साहू सोनू प्रजापति परमेश्वर बढ़िया विकास विशाल शिवम साहू दिनेश यादव संजय यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।