शिवरात्रि के अवसर पर महादेवा में नूतन शिखर पर कलश स्थापना व ध्वजारोहण - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

मार्च 01, 2022

शिवरात्रि के अवसर पर महादेवा में नूतन शिखर पर कलश स्थापना व ध्वजारोहण

 भव्य भंडारे का भी होगा आयोजन


कोमाखान । कोमाखान क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवतीर्थ महादेवा धाम जहां विज्जेश्वर महादेव के रूप में शिवजी स्वयंभू रूप से विराजमान हैं। जिनके मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है उनके  नवनिर्मित शिखर पर पर कलश व ध्वजारोहण का कार्यक्रम शिवरात्रि के अवसर पर संपन्न होगा।

इस दौरान प्रातः काल से ही कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे जिसमें 8:45 से 10:30 तक पंडित भागीरथी महाराज के द्वारा संगीत में शिव कथा कही जाएगी।

तत्पश्चात 10:30 से 11:00 के बीच कलश स्थापना एवं ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न होगा। जिसमें कलश एवं ध्वज का आरोहण के लिए बोली आयोजित की जाएगी तत्पश्चात सर्वाधिक बोली लगाने वाले दंपत्ति के द्वारा उक्त कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा ।

कलश स्थापना के पश्चात 11:00 से 12:30 के बीच मां शारदा झांकी मंडली कोमाखान के द्वारा जस झांकी व नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा साथ ही दोपहर 12:00 से 3:30 बजे तक भजन सम्राट विश्राम यादव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भजन कार्यक्रम के पश्चात रामायण मंडलियों का कार्यक्रम प्रारंभ होगा जो 3:30 बजे से 5:00 बजे तक चलेगा।

वहीं रात्रि 8:00 बजे से धरती के सिंगार लोक कला मंच का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।


भव्य भंडारे का होगा आयोजन

इस अवसर पर महादेवा मंदिर समिति के द्वारा महा प्रसादी व भंडारे का आयोजन किया गया है जो प्रातः 10:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक चलेगा।

महादेवा में आयोजित महाशिवरात्रि के इस महोत्सव में शामिल होने के लिए क्षेत्र के श्रद्धालु हो जन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।