मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी संकुलों में रामायण प्रतियोगिता का आयोजन - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

मार्च 15, 2022

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी संकुलों में रामायण प्रतियोगिता का आयोजन



पिथौरा/सांकरा संस्कार न्यूज़ :- दिनांक 14-03-22 को  जनपद पंचायत पिथौरा  के अन्तर्गत सभी पंचायतों से, मुख्यमंत्री योजना के तहत रामायण प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम पंचायत में जगन्नाथ मंदिर के प्रांगण किया गया! प्रतियोगिता में सात ग्राम के मानस मंडली सम्मिलित हुए, पंचायत के द्वारा निर्णायक समिति का गठन किया गया था, जिसमें जनपद पंचायत संकुल समन्वयक श्री बरीहा सर, श्रीमती खेमलता प्रधान (शिक्षक)  शास. कन्या पूर्व माध्यमिक शाला सांकरा (जोंक) एवं सरपंच सांकरा श्रीमती मेम बाई शामिल थे!  निर्णायक श्रीमती खेमलता प्रधान ने बताया कि सात मानस मंडली शामिल हुए मानस मंडली को विषय वस्तु के अनुसार ब्याख्या करना था, ब्याख्या का विषय था श्री रामचंद्र जी के नैनीहाल, राम वनगमन, कौशल्या मंदिर, राम के मर्यादित बातें जो समाज को जागरूक करते हो ऐसे विषयों को समाज तक पहुचाना था, जन जन में संस्कृति और संस्कार  का संचार करना  एवं छत्तीसगढ़ राज्य श्री रामचंद्र भगवान् का नैनीहाल है तो छत्तीसगढ़ गढ के जनता क्यों न राम गुण को अमल करें और मर्यादित बने!