रमेश श्रीवास्तव संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट
पिथौरा संस्कार न्यूज़ / महासमुन्द जिले के पिथौरा के टाउन हॉल में कांग्रेस पार्टी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें डिजिटल सदस्यता अभियान के कार्ययोजना के बारे में सविस्तार जानकारी देकर योजनाबद्ध ढंग से कार्य करने की नशीहत दी गई। आपको बतादें की कांग्रेस ने डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। इसके लिए मोबाइल एप भी बनकर तैयार है। डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत होने से कांग्रेस पार्टी को विस्तार करने का एक अवसर मिलेगा। खास कर युवा वर्ग कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण करेंगे। एवं संगठनात्मक दृष्टिकोण से कांग्रेस पार्टी का विस्तार होगा। चूंकि यह समय सोशल मीडिया का है ज्यादातर लोग समाचार एवं अन्य जानकारियां तत्काल प्राप्त करने के लिए सोशल मीडिया का ही सहारा ले रहे हैं। बतादें की सभी राजनीतिक पार्टियां सोशल मीडिया में कुछ समय से सर्वाधिक सक्रिय है। उक्त आयोजन में जिला और ब्लाक के सभी कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता गण काफी संख्या में उपस्थित थे