महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया का जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने किया स्वागत - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

मार्च 06, 2022

महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया का जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने किया स्वागत

महासमुन्द 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में महिला दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत महिला सशक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें बतौर मुख्य अतिथि महासमुंद आगमन पर महिला बाल विकास एवं कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया का जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में भव्य स्वागत कांग्रेस भवन के समीप कांग्रेस जनों ने किया।

इस अवसर पर मंत्री का काफिला कुछ देर के लिए कांग्रेस भवन के समीप रुका रहा और मंत्री भेड़िया ने कांग्रेस जनों से भेंट मुलाकात की इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर एवं प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा व सुरेश द्विवेदी, सोमेश दवे, डॉ तरुण साहू, गिरजा शंकर चंद्राकर, गुरमीत चावला, अजय थवाईत, प्रदीप चंद्राकर, मोती साहू, सुनील चंद्राकर, चंद्रेश साहू, निर्मल जैन, ब्रिजेन हीरा बंजारे, ममता चंद्राकर, एरिस अनवर, हुलास गिरी गोस्वामी, सचिन गायकवाड, साधना ठाकुर, भरत बुंदेला, इमरान कुरेशी जावेद चौहान, जितेन्द्र साहू टोमन सिहकागजी, पुनीत पटेल, राजेंद्र खरे बसंत चंद्राकर राजा सोनी रंजीत सिंह आदि ने पुष्प गुच्छ एवं फूल माला से स्वागत किया।