प्रधान पाठकों के प्रशिक्षण का पहला चरण सम्पन्न पिथौरा - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

मार्च 07, 2022

प्रधान पाठकों के प्रशिक्षण का पहला चरण सम्पन्न पिथौरा

प्रधान पाठकों के प्रशिक्षण का पहला चरण सम्पन्न पिथौरा



सामुदायिक सहभागिता से विद्यालय को बेहतर से बेहतर बनाने की कोशिश करें- ठाकुर


पिथौरा संस्कार न्यूज़ /शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या शाला अंग्रेजी माध्यम पिथौरा में चल रहे 4 दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण के प्रथम चरण का समापन हुआ।

समापन अवसर पर पिथौरा विकासखंड के शिक्षा अधिकारी के के ठाकुर ,बी आर जी के रुप मे छबिराम पटेल, हेमलता साहू,लेखराम साहू, माधव कुमार साहू ,डीगम साहू एवं एस आर जी अन्तर्यामी उपस्थित थे।



समापन कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधान पाठक डोलामणि साहू द्वारा पूरे चार दिनों पर आधारित समस्त गतिविधियों का प्रतिवेदन  पठन किया। प्रधान पाठक हेमन्त खुटे ने सामुदायिक सहभागिता से अपने स्कूल को कैसे बेहतर बना सकते है इस थीम पर प्रमुखता से  प्रकाश डाला।

बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित विकासखंड शिक्षा अधिकारी के के ठाकुर ने प्रधान पाठकों को संबोधित करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में सामुदायिक  सहभागिता के जरिये अपने विद्यालय को बेहतर से बेहतर बनाने की कोशिश करें। शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है इस बात को सर्वोपरि ध्यान में  रखते हुए कार्य करें और अपने विद्यालय ,ब्लाक को प्रगति की सर्वोच्च शिखर पर ले जाये।



उक्त प्रशिक्षण के कॉर्डिनेटर बी आर सी सी अतुल प्रधान थे तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम में समुचित व्यवस्था समन्वयक खगेश्वर डड़सेना, बालाराम दीवान,टेकराम  निषाद एवं राजेन्द्र मार्कण्डेय के द्वारा की गई थी। 

 कार्यक्रम का संचालन छबिराम पटेल ने तथा आभार प्रदर्शन बी आर जी माधव कुमार साहू ने किया।