सोशल मीडिया के सहारे चल रहा ऑनलाइन ब्लड कॉल सेंटर रक्तदान सेवा समिति, छत्तीसगढ़ बनी जरूरतमंदों का सहारा - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

मार्च 28, 2022

सोशल मीडिया के सहारे चल रहा ऑनलाइन ब्लड कॉल सेंटर रक्तदान सेवा समिति, छत्तीसगढ़ बनी जरूरतमंदों का सहारा


बढ़ रही रक्तदान करने वालों की संख्या सोशल मीडिया के सहारे खड़ा किया अभियान




सरायपाली संस्कार न्यूज़/ रक्तदान की दिशा में कार्यरत संस्था रक्तदान सेवा समिति के द्वारा प्रतिदिन दर्जनों मरीजों की जान बचाई जा रही है, पारदर्शिता के साथ रक्तदान करने को लेकर सभी वर्ग के लोग समिति के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं एवं रक्तदान कर जीवनदान कर रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम रिकोटार भटवांव निवासी श्रीमती मंजू दास जो कि सेवा भवन अस्पताल जगदीशपुर में एडमिट हैं जिसे O पॉजिटीव रक्त की आवश्यकता थी, उनके पति आंगन दास ने रक्तदान सेवा समिति के संचालक पवन सिदार को कॉल किया एवं निर्धारित फार्मेट में जानकारी उपलब्ध करवाई, जिनका डिटेल ग्रुप में वायरल होते ही समिति सदस्या सरायपाली निवासी श्रीमती रोशनी शर्मा के माध्यम से कुमारी पूजा श्रीवास एवं किशोर श्रीवास दोनो भाई बहनों के द्वारा एक साथ रक्तदान कर मरीज का जान बचाया गया। समिति की सदस्य श्रीमती गौरी साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान सेवा समिति के माध्यम से युवाओं में रक्तदान की जागरूकता तो हैं अब महिलाएं भी बढ़ चढ़कर इस पुण्य कार्य में हिस्सा लेने लगी हैं। वहीं ग्राम अंतरझोला निवासी अनिल प्रधान ने अपनी माता श्रीमती ममता प्रधान के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान किया।



 अनिल प्रधान ने कहा कि रक्तदान रक्तदान सेवा समिति के संस्थापक मुस्तफीज आलम और पुरूषोत्तम प्रधान के द्वारा मुझे रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया था, समिति के कार्य देखकर मुझे भी रक्तदान का अवसर मिला तो मैं रक्तदान के लिये अपनी मां के जन्मदिन पर ब्लड बैंक आ गया। समिति के वरिष्ठ सदस्य पदमन पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान सेवाा समिति के द्वारा 83000 जरूरतमंदों को निःशुल्क रक्तदाता 9 वर्षों में उपलब्ध करवाया जा चुका है। हमारी सेवाएं पूर्णतः निशुल्क हैं साथ हमारी भूमिका रक्तदाता और मरीजों के बीच की कड़ी के रूप में होती है इसलिये हमारे साथ प्रतिदिन रक्तदाता जुड़ रहे हैं, किसी भी रक्तदाता का नाम, पता और मोबाईल नंबर लिखकर हम अपने पास सुरक्षित रखते हैं और जरूरतमंदों की जानकारी रक्तदाताओं तक पहुंचते ही वे सहर्ष रक्तदान के लिये तैयार हो जाते है। इस कार्य में अनिश सुरजाल, लोकेश सिंह, सुनील सागर, उत्तम कठार, भोजराज बारिक, रितेश साहू, ,सुरेश साव, ओमप्रकाश बघेल, झनकराम मिरी, आदित्य मोहन पंडा, मायाराम साहू, हेमनाथ सिदार, , मोहन यादव, सोहन सिदार, जगन्नाथ साहू, डूमेश राणा, अनूप तांडी, उमेश सिदार, भेषकुमार नायक, नवीन साहू,‌ शरद प्रधान, आकाश राजपूत, गोवर्धन भोई, राज राणा, नवीन मालाकार,विनोद रात्रे, आमनी भार्गव, मुन्ना साहू,‌गौरी साहू, मनीषा मांझी, नेहा नेताम, ममता साहू ‌आदि अपना पूर्ण योगदान दे रहे हैं