भगवान राम सब के कण कण में बसे हैं : अलका चंद्राकर - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

मार्च 28, 2022

भगवान राम सब के कण कण में बसे हैं : अलका चंद्राकर

 

बागबाहरा । खल्लारी विधानसभा के ग्राम आवाराडबरी दावन बोड में त्रि दिवसीय रामचरित मानस गान का आयोजन रखा गया इस अवसर पर अलका चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा पहुंची सर्वप्रथम आराध्य  देव भगवान राम के चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राम राष्ट्र है राष्ट्र राम है भगवान राम के बगैर हम भारत की कल्पना नहीं कर सकते भगवान राम हम समस्त देशवासियों के रोम रोम में बसे हैं आज भगवान राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है हम सब का सौभाग्य है भव्य राम मंदिर ही नहीं राष्ट्र मंदिर का दर्शन इस जीवन काल में हम सब कर सकेंगे आज युवा वर्ग को भगवान राम के आदर्श चरित्र संघर्ष दोस्ती सत्य वचन को अपनाते हुए रोल मॉडल के रूप में अपनाने की जरूरत है उन्होंने पूरे विश्व को मर्यादा का पाठ पढ़ाया उनके आदर्श को अपनाते हुए हम अपने परिवार को संस्कारवान  बना सकते हैं जो आज की महती जरूरत है इस अवसर पर ज्योति साहू ममता सोनवानी  डाली ध्रुव पिंकी चंद्राकर  ऋतु वैष्णव मेघराज महोबिया सहित पूरे ग्रामवासी महिला पुरुष युवा साथी उपस्थित थे ।