प्रधान डाकघर में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा डाक संभाग का शुभारंभ
पिथौरा पवन गुप्ता/ अंबिकापुर प्रधान डाकघर में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा डाक संभाग का शुभारंभ माननीया श्रीमती रेणुका सिंह जी केंद्रीय जनजाति विकास मंत्री भारत सरकार एवं श्री अजय तिर्की महापौर अंबिकापुर एवं श्री टीएस सिंह देव जी मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा योजना कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के प्रतिनिधि श्री द्वितेंद्र मिश्रा एवं श्री कैलाश मिश्रा अंबिकापुर की उपस्थिति एवं डाक विभाग के श्री रामचंद् जायभाये पोस्ट मास्टर जनरल छत्तीसगढ़ परिमंडल श्री डी डी मुर्मू अधीक्षक डाकघर रायगढ़ संभाग एवं श्री आलोक गुमास्ता अधीक्षक डाकघर सरगुजा की उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम में श्री डी डी मुर्मू ने श्री आलोक गुमास्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया कार्यक्रम में सुकन्या खाता धारकों को पासबुक का वितरण भी किया गया तथा सूरजपुर कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह और आदरणीय प्रभा लकड़ा असिस्टेंट डायरेक्टर डी डब्लू सी डी ओ सूरजपुर को माई स्टैम्प प्रदान करके सुकन्या समृद्धि योजना के योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया कार्यक्रम में श्रीमती रेणुका सिंह ने इस संभाग के निर्माण के लिए नई दिल्ली स्तर पर काफी प्रयास किये गए फल स्वरुप इस संभाग के निर्माण पूरा हुआ उन्होंने अपने संबोधन में डाक विभाग के कर्मचारियों के कोरोना काल में किए गए कार्य मुख्यता दवाई, मास्क आदि का वितरण तथा आधार आधारित भुगतान के माध्यम से घर-घर नगद राशि का भुगतान कार्य आम जनता तक शासन की योजनाओं का पहुंचाने के लिए दिए जा रहे योगदान की सराहना की तथा नए संभाग को अपना योगदान देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की श्री टी एस सिंहदेव के प्रतिनिधि श्री द्वितेन्द्र मिश्रा ने अपने संबोधन में संभाग के सृजन के लिए डाक विभाग को धन्यवाद दिया तथा इसके उत्कृष्ट कार्य संपादन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रकट की पोस्ट मास्टर जनरल श्री रामचंद् जायभाये ने अपने संबोधन में सभी से डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं सुकन्या समृद्धि योजना सीनियर सिटीजन टाइम डिपॉजिट मासिक आय योजना राष्ट्रीय बचत पत्र किसान विकास पत्र आधार इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक पासपोर्ट सेवा केंद्र कॉमन सर्विस सेंटर आदि का लाभ लेने आग्रह किया उन्होंने कहा कि डाक विभाग की नई योजनाओं से काफी लोगों को लाभ हुआ है जैसे इस संभाग में ही अंबिकापुर प्रधान डाकघर में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र के बनने से लोगों के समय और पैसे की बचत हुई है अंबिकापुर प्रधान डाकघर में 1100 सौ से ज्यादा पासपोर्ट का प्रोसेस किया गया छत्तीसगढ़ राज्य में पहले कुल छः संभाग रायपुर दुर्ग बिलासपुर बस्तर रायगढ़ एवं रेल डाक सेवा आरपी संभाग रायपुर अब केंद्र सरकार द्वारा एक नए डाक संभाग सरगुजा की स्वीकृति दी गई है जो रायगढ़ से अलग होकर सरगुजा संभाग के अंतर्गत कुल 4 जिलों सरगुजा, बलरामपुर ,सूरजपुर ,कोरिया जिले के डाकघरों का नियंत्रण किया जाएगा जिसमें कुल एक प्रधान डाकघर 35 उपडाकघर तथा 305 शाखा डाकघर शामिल है सरगुजा संभाग के सृजन के बाद यहां के आम जनता को डाक सेवाएं एवं भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं और अधिक आसानी से एवं गुणवत्ता के साथ आम जनता को प्राप्त होगी l