अंग्रेजी शराब दुकान खोलने के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया भाजपा महिला मोर्चा बागबाहरा
बागबाहरा संस्कार न्यूज़ / बागबाहरा सहित महासमुंद जिले के तीन स्थानों पर नए अंग्रेजी प्रीमियम शराब दुकान खोलने का शासन के निर्णय का विरोध स्वरूप अलका चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा सहित पांचों मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा गया महासमुंद जिलेके बागबाहरा महासमुंद सरायपाली में नए प्रीमियम अंग्रेजी शराब दुकान नगर के मुख्य मार्ग में प्रस्तावित है जिसका भाजपा महिला मोर्चा विरोध करती है यदि दुकान खोली जाती है तो दुकान के सामने पंडाल लगाकर धरना प्रदर्शन दुकान को बंद करने के लिए आंदोलन किया जाएगा
बड़े शर्म की बात है कि गंगाजल की झूठी कसम खाकर शराबबंदी की बात करने वाली लबरा कांग्रेस सरकार गांव गांव में अवैध दारू सेंटर चला रही है और इससे जी नहीं भरा तो नगरों में नए अंग्रेजी शराब दुकान खोलने जा रही है यह कांग्रेस सरकार के चाल चरित्र चेहरा को दर्शाता है
तेंदू कोना ग्राम की घटना प्रशासनिक अक्षमता का परिणाम है कि पंचायत द्वारा शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव मजबूरी व शासन को आईना दिखाने के लिए पास किया गया जहां 10 _15 जगहों में मुख्य मार्ग में अवैध शराब बिक्री की शिकायत करते करते ग्रामीण जन थक गए तो आक्रोश के कारण ग्राम सभा में ग्राम वासियों द्वारा प्रस्ताव किया गया आर्थिक रूप से दिवालिया कर्ज में डूबी सरकार के पास शराब बेचकर राजस्व कमाना प्रमुख उद्देश्य हो गया उन्हें यहां के महिलाओं बच्चों की चिंता नहीं है पैसा कमाना मुख्य उद्देश हो गया है आज ज्ञापन सौंपने वाले में प्रमुख रूप से मुख्य उकिया शंकर तांडी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू हेमा साहू पांचो महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गण डिंपल ध्रुव उमा सोनी श्रीमती सुशील कांति पटेल जीवनी साहू कल्पना सिन्हा सरपंच चमेली साहू उपसरपंच पिंकी चंद्राकर भारतीसाहू ममता सोनवानी प्रेम भाई तुलसी यादव नरेश चंद्राकर भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य पीलेश्वर पटेल मंडल अध्यक्ष देवानंद शर्मा नारायण तांडी युवा मोर्चा अध्यक्ष नितेश पांडे महामंत्री राकेश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी