दिव्यांग शांति बाई ठाकुर बागबाहरा की सफलता की कहानी
गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट
बागबाहरा संस्कार न्यूज़/ पढ़ना लिखना अभियान के अंतर्गत प्रौढ़ शिक्षार्थियों केमहापरीक्षा के तहत दिव्यांग शांति बाई ठाकूर जन्म तिथि 1986 उम्र-36वर्ष पति श्री इंद्रा ठाकुर पिता-जयसिंह मांझी और माता -खीरो बाई मांझी वार्ड नंबर 15 दैहानीभाठा बागबाहरा की मूल निवासी है ।शांति बाई विवाह होकर कोसममूड़ा गरियाबंद में गई थी परिवार के लोगो ने इनके दिव्यांगता को देखते हुए पति के साथ माइका दैहानीभाठा भेज दिए तब से लेकर आज तक यह परिवार अपने माइका दैहानीभाठा बागबाहरा में रहकर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर जीवन यापन कर रहे है।श्रीमती शांति बाई ठाकुर पति श्री इंद्रा ठाकुर जी की दोनो हाथ नही होने के बावजूद पढ़ाई से हार नही मानी और हमारे बागबाहरा के नोडल अधिकारी श्रीमती बद्रिका ध्रुव अनुदेशक कु युक्ति राजपूत ने बहुत मेहनत करते हुए इन्हें साक्षरता अभियान में जोड़ कर पढ़ाई के प्रति रुचि जागृत कीऔर स्वयं से प्रेरित होकर दूसरो को भी प्रेरित करते हुए अपने मां श्रीमती खिरो बाई ,भाभी श्रीमति कांति बाई मांझीभैया श्री ललित, छबि,मोहन,और अर्जुन को पढ़ाई के प्रति जागरूकता लाई है।
श्रीमती शांति बाई ठाकुर दोनो हाथ नही होने के बावजूद अपने परिवार के लिए अपने दोनो पैरो से खाना बनाना,खाना खाना,सब्जी ,पूड़ी, जीवन की दैनिक कार्य के साथ साथ मोबाइल भी चला लेती है।इनका परिवार बीपीएल की श्रेणी में आती है शासन द्वारा 10 किलो चावल प्रतिमाह प्रदाय की जाती है और पति मजदूरी का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है।जिन्होंने 30/03/2022 को साक्षरता महापरीक्षा अभियान के तहत परीक्षा केंद्र शासकीय प्राथमिक शाला दैहानीभाठा में सम्मिलित हुई। जो कि बागबाहरा के लिए गौरव की बात है।
इनको भगवान तुल्य मानते हुए बागबाहरा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री के के वर्मा सर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री नितिन लहरे सर जी ,विकास खंड स्रोत समन्वयक श्री केवल दास टंडननोडल अधिकारी श्रीमती बद्रिका ध्रुव सहायक नोडल श्री दौलत राम दीवान कंट्रोल रूम प्रभारी श्री डी डी वैष्णव जी ने उज्जवल भविष्य शुभकामनाए प्रेषित किया है।
