शा. पूर्व मा. शाला मोंगरापाली(रे) में स्मार्ट क्लास का हुआ शुभारंभ - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

मार्च 09, 2022

शा. पूर्व मा. शाला मोंगरापाली(रे) में स्मार्ट क्लास का हुआ शुभारंभ

शा. पूर्व मा. शाला मोंगरापाली(रे) में स्मार्ट क्लास का हुआ शुभारंभ




बागबाहरा संस्कार न्यूज़ /आज पूरा विश्व डिजिटलीकरण के युग में अग्रसर है | इसी युग मे जुड़ते हुए आज महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले स्कूल शा. पूर्व माध्यमिक शाला मोंगरापाली में छात्र छात्राओं को डिजिटल तथा बेहतर अध्यापन के लिए स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन किया गया । जिसमें बच्चे डिजिटली रूप से अच्छे ढंग से अध्ययन कर सकेंगे। बच्चों में पढ़ने तथा शाला आने में रुचि का विकास हो सकेगा । इसके माध्यम से बच्चों को दृश्य एवं श्रव्य दोनों प्रकार से समझाया जा सकेगा । तथा शिक्षकों की समस्या से भी कुछ हद तक निजात मिल सकेगा ।




इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री हेमलाल दीवान जी, शा. उ. मा. विद्यालय मोंगरापाली के एसएमडीसी अध्यक्ष श्री खेमराज सिन्हा जी, ग्राम प्रमुख श्री अरुण दीवान जी,  प्राचार्य श्री विकास साहू जी,  संकुल समन्वयक श्री ठाकुर राम साहू जी ,श्री नारायण सिन्हा जी, श्रीमती गीता दीवान जी, श्री चमन निषाद जी, जनक राम कोटवार , स्कूल के प्रधान पाठक श्री देव लाल दीवान जी, शिक्षक धनेश्वर साहू जी,  भीखम साहू जी एवं पालक गण उपस्थित रहे ।

 शाला के प्रधान पाठक ने स्मार्ट क्लास रूम के बारे में बताया कि आने वाले समय में यह बहुत ही कारगर साबित होने वाला है | तथा "गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ " के सपने को साकार करने वाला है ।