छत्तीसगढ़ की बजट निराश जनक- डॉक्टर किशोर सिन्हा खल्लारी बागबाहरा
संस्कार न्यूज़ खल्लारी बागबाहरा / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बुधवार को जारी बजट पर भाजपा युवा नेता डॉक्टर किशोर सिन्हा खल्लारी विधानसभा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट में किसी भी वर्ग के लिये कुछ नही। इस बजट से राज्य की जनता को काफी उम्मीदें थी, लेकिन बजट से जनता को निराशा हुई है और एक बार फिर ठगी गई। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल द्वारा पेश किया गया बजट सिर्फ झूठ और गुमराह का पुलिंदा है, यह जनता को धोखा देने वाला बजट है। सीएम ने आगामी चुनावो को देखते हुए एक बार फिर झूठे सपने दिखाए गये हैं। इसमें सिर्फ कागजी प्रावधान किये गये है। डॉक्टर किशोर ने कहा कि आज प्रदेश के जनता व किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। बजट में खाद-बीज के संकट को दूर करने के लिये क्या किया, उस पर कोई बात नहीं गई। वहीं रोजगार प्रदान करने को लेकर इस बजट में कोई ठोस कार्ययोजना व प्रावधान नहीं है। शराबबंदी को लेकर भी कोई बात नहीं की गई है। बेरोजगारी भत्ता पर भी कोई चर्चा नहीं किया गया कुल मिलाकर यह बजट बहुत ही निराशाजनक है।