थानेश्वर मंदिर रुद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का हुआ शुभारंभ निकाली गयी भव्य कलश यात्रा पिथौरा - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

फ़रवरी 25, 2022

थानेश्वर मंदिर रुद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का हुआ शुभारंभ निकाली गयी भव्य कलश यात्रा पिथौरा

थानेश्वर मंदिर रुद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का हुआ शुभारंभ निकाली गयी भव्य कलश यात्रा पिथौरा





गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट




पिथौरा संस्कार न्यूज़ - महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पिथौरा थाना परिसर के श्री थानेश्वर मंदिर में के 52 वाँ वर्षगांठ पर मंदिर में श्रीराम कथा एवं रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम का शुभारंभ नगर में धूमधाम से भव्य कलश यात्रा निकाल किया गया आपको बता दें अनेक अनुसंधानों से प्रमाणित हो चुका है कि रुद्राभिषेक से आत्म शुद्धि, सतोगुणी, संकल्प शक्ति की वृद्धि, ज्ञान शक्ति, विचार शक्ति, बुद्धि, श्रद्धा, भक्ति, पवित्रता मे वृद्धि, व्यापार व्यवसाय, कला कौशल, शास्त्रानुसंधान, व्यवहार कुशलता का सफल संपादन, सुखमय दीर्घ जीवन के आरोग्य साधनों का स्वतः संचय होता है। अमंगलो का नाश, पैशाचिक कष्टो से निवृति, विघ्न बाधाएं दूर हो सर्वत्र विजय व पितरों की शांति होती है।





महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम दिनांक 24 फरवरी से 02 मार्च प्रतिदिन सुबह 6 से सुबह 8 बजे तक मानस पाठ सुबह 9 से सुबह 11 बजे तक रुद्राअभिषेक  दोपहर 2 से शाम 5 बजे श्री कथा वाचन आयोजित है मन्दिर समिति द्वारा पत्र व अन्य माध्यमों से सभी नगरवासियों व भक्तजनों से सकुटुम्ब अपने सपरिवार व ईष्ट मित्रों सहित इस पावन महोत्सव में सम्मिलित अपील किये । श्रीराम कथा वाचन चारभांठा जिला कबीरधाम से पधारे पं. श्री विष्णु प्रसाद जी महराज द्वारा किया जाएगा जो कि 7 दिवस तक निरन्तर चलता रहेगा । कार्यक्रम को सफल बनाने में थानेश्वर मंदिर समिति नगर के गणमान्य नागरिक जुटे हुए हैं