अवैध रेती ट्रैक्टर में बैठी महिला फिसलकर गिरी, चपेट में आकर हुई मौत खरसिया - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

फ़रवरी 24, 2022

अवैध रेती ट्रैक्टर में बैठी महिला फिसलकर गिरी, चपेट में आकर हुई मौत खरसिया

अवैध रेती ट्रैक्टर में बैठी महिला फिसलकर गिरी, चपेट में आकर हुई मौत खरसिया



खरसिया संस्कार न्यूज़ /आज दिनांक 23 फरवरी को ग्राम छोटे देवगांव के पास चलती ट्रैक्टर में बैठी महिला के फिसल कर गिर जाने से, ट्रैक्टर के पहिये के चपेट में आने से अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 




मिली जानकारी अनुसार इंद्रावती मांझी, पति - हीरालाल मांझी, उम्र - 46, निवासी - अमलिटिकरा, ग्राम आड़पथरा अपने मायके आई थी, जो वापस अपने ससुराल अमलीटिकरा जाने के लिए, ग्राम चोढा में सोल्ड जान डियर मालिक रामकुमार जायसवाल भाठागांव बरगढ ड्राइवर गिरधर उर्फ राजू जायसवाल  के ट्रैक्टर में लिफ्ट लेकर बैठकर वापस ससुराल जा रही थी तभी ट्रैक्टर  ड्राइवर राजू कि लापरवाही अनियंत्रित स्प्रीड के कारण ग्राम छोटे देवगांव पहुंचा ही था की महिला एकाएक ट्रैक्टर से फिसलकर नीचे गिर गई, जिससे ट्रैक्टर के पहिये की चपेट में आकर वो गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसको 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल खरसिया लाया गया, जहां ईलाज दौरान महिला की मौत हो गई।




बहरहाल खरसिया पुलिस मामले की कार्यवाही में जुटी हुई है