*विद्यार्थियों ने रंगों के जरिए दिया स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति का संदेश*
बसना अंकोरी संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (MY Bharat) महासमुंद द्वारा जिला युवा अधिकारी सुश्री वसुंधरा साहू एवं माय भारत महासमुंद के श्री अशोक चक्रधारी के कुशल निर्देशन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंकोरी में 'स्वच्छता पखवाड़ा' के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा नशा मुक्ति जैसे ज्वलंत विषयों पर एक से बढ़कर एक आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियां बनाईं। रंगों के माध्यम से बच्चों ने समाज को स्वच्छ रहने, पर्यावरण बचाने और नशे से दूर रहने का सुंदर संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) बसना श्री बद्रीविशाल जोल्हे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीआरसी श्री अनिल साव, संकुल समन्वयक श्री आरिफ बेग, विद्यालय के प्राचार्य श्री संतलाल डड़सेना तथा भूतपूर्व प्राचार्य श्री यज्ञराम सिदार उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की कला एवं सामाजिक संदेश की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर सभी उपस्थित विद्यार्थियों व शिक्षकों को स्वच्छ भारत के निर्माण और अपने परिवेश को साफ-सुथरा रखने हेतु स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
*प्रतियोगिता परिणाम:*
रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नमिषा प्रधान ने प्रथम, मिली प्रधान ने द्वितीय तथा अंबिका सिदार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार तथा सभी हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस दौरान विद्यालय के व्याख्याता श्री लालता प्रसाद डड़सेना, श्री हीराधर राणा, श्री मधुमंगल बारीक, श्री उमाशंकर भोई, श्रीमती नीलिमा साहू, श्री जगतारण जांगड़े, श्री विजय कुमार कौशिक, श्री आशीष त्रिपाठी, श्री जयंत कुमार सहित समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन माय भारत वालंटियर डिम्पल डड़सेना द्वारा किया गया।
via Blogger https://ift.tt/sam2qvS
November 5, 2026 at 08:33PM







