पिथौरा में जला सेवा का दीया: IGNITE और कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम, देशहित सर्वोपरि का दिया संदेश - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 18, 2026

पिथौरा में जला सेवा का दीया: IGNITE और कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम, देशहित सर्वोपरि का दिया संदेश

 शिक्षक-पालक और बच्चों ने एक साथ किया दीप प्रज्ज्वलन, ‘सेवा ही संकल्प, शिक्षा ही धर्म’ के नारे से गूंजा परिसर





*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* सेवा, संकल्प अभियान के अंतर्गत पिथौरा में गुरुवार को देशभक्ति और सेवा भाव से ओत-प्रोत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक (IGNITE) विद्यालय पिथौरा तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा में एक साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों, पालकों और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक दीप प्रज्ज्वलन किया। बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे परिसर को दीयों की रोशनी से जगमगा दिया। इस दौरान ‘सेवा ही संकल्प, शिक्षा ही धर्म’ और ‘देशहित सर्वोपरि’ के नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा।

आयोजन में बच्चों को समाजहित और देशहित में निस्वार्थ भाव से निरंतर सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने कहा कि दीया सिर्फ रोशनी नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे -*

पालक संघ अध्यक्ष डॉ. हंसराज निषाद, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यगण, प्रधान पाठक पुष्पकांत साहू, योगेश यदु, सूर्यकांत कोसरिया, व्याख्याता गोपेश कुमार डडसेना, रोहिला निषाद सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और पालकगण।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में सेवा और समर्पण के साथ एक कदम बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।