पिथौरा के तीन शिक्षक आचार्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित, पुष्पकांत साहू, विजय सिन्हा और गोपेश डड़सेना को मिला गौरव - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 01, 2026

पिथौरा के तीन शिक्षक आचार्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित, पुष्पकांत साहू, विजय सिन्हा और गोपेश डड़सेना को मिला गौरव




पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* /शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्यों के लिए विकासखंड पिथौरा के तीन शिक्षकों को आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है।

शकुंतला फाउंडेशन रायपुर द्वारा 30 अगस्त को रायपुर के वृंदावन हाल में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पिथौरा (इग्नाइट स्कूल) में पदस्थ प्रभारी प्रधान पाठक पुष्पकांत साहू को उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा के विज्ञान सहायक विजय कुमार सिन्हा एवं व्यावसायिक शिक्षक गोपेश कुमार डड़सेना को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी एम.जी. सतीश कुमार, पूर्व सचिव शिक्षा आयोग एन.के. अग्रवाल, चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सतीश थौरानी, समाजसेवी अमर गुरनानी, शकुंतला फाउंडेशन अध्यक्ष स्मिता सिंह सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रदेश भर के 151 उत्कृष्ट शिक्षकों, समाजसेवियों एवं विद्यालयों को सम्मानित किया गया।सम्मान मिलने पर तीनों शिक्षकों को विद्यालय स्टाफ, प्रबंधन समिति एवं नगर के प्रबुद्धजनों ने बधाई दी है।