शांत्रीबाई महाविद्यालय महासमुंद में कृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति और संस्कृति का संगम - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 03, 2026

शांत्रीबाई महाविद्यालय महासमुंद में कृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति और संस्कृति का संगम



देखें विडियो


*महासमुंद संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर।* शांत्रीबाई कला, वाणिज्य विज्ञान महाविद्यालय में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय माहौल के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सविता चंद्राकर ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व पूजा-अर्चना कर किया।

विद्यार्थियों ने बाल कृष्ण की लीलाओं, जीवन प्रसंगों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां, भजन, गीत और नृत्य पेश किए। साथ ही गीता के कर्मयोग, सत्य, प्रेम और कर्तव्य के संदेश को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान मटकी फोड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्राचार्य डॉ. सविता चंद्राकर ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, साहस और सकारात्मकता के साथ कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है। विद्यार्थी कर्मयोग को आत्मसात करते हुए संस्कार, नैतिक मूल्य और अनुशासन को भी महत्व दें।

कार्यक्रम में मेनका चंद्राकर, नारायण चक्रधारी, आकांक्षा सिंह, गायत्री चंद्राकर, हीना चंद्राकर, शत्रुघ्न पटेल, अर्शिन सोलोमन, नरेंद्र टांडी, भूमिका दुबे, नेहा साहू, दामिनी साहू, हंसराज चंद्राकर, गुलाब चंद्राकर, विष्णु चंद्राकर, घनश्याम साहू, बलराम चंद्राकर, माणिक लाल तारक, प्रमिला चंद्राकर, माणिक पटेल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।उक्त जानकारी सहायक प्राध्यापक हीना चंद्राकर एवं घनश्याम साहू द्वारा दी गई।