*सांकरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* मारवाड़ी युवा मंच सांकरा द्वारा शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्र निर्माता शिक्षकों का सम्मान किया गया। मंच ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जाकर प्राचार्यों और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सांकरा के प्राचार्य दीपक देवांगन को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया, साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र ओढ़ाकर आदर व्यक्त किया गया। इसी कड़ी में सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य धरणीधर कर का भी शॉल-श्रीफल से सम्मान किया गया।
इसके अलावा शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या शाला की प्रधान पाठिका खेमलता प्रधान एवं शिक्षिका पुष्पलता शुक्ला को भी मंच द्वारा शॉल-श्रीफल देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
*मंच की अनूठी पहल -* मंच ने "गुरुजनों का सम्मान, पर्यावरण का मान" की सोच के साथ सभी सम्मानित शिक्षकों को पौधे भेंट किए। मंच ने कहा कि पौधे के रूप में दिया गया यह उपहार निरंतर बढ़ता रहेगा और प्रकृति को समृद्ध करेगा।
मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज को सही दिशा देने और भविष्य के कर्णधारों को गढ़ने में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है। शिक्षक ही बच्चों में संस्कार और ज्ञान का संचार करते हैं।
इस गरिमामय कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के अध्यक्ष शुभम सिंघल, उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सहसचिव दिनेश अग्रवाल, सक्रिय सदस्य दीपक अग्रवाल और पंकज अग्रवाल की सराहनीय भूमिका रही।
