*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* विकासखंड पिथौरा के ग्राम पंचायत डोड़रकसा के शासकीय हाई स्कूल में शिक्षकों की पदस्थापना को लेकर ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर महासमुंद को दिया गया 7 दिन का अल्टीमेटम आज समाप्त हो गया है। प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों, पालकों एवं छात्र-छात्राओं ने आज दिनांक 18 सितंबर से विद्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी दी है। बता दें कि 10 सितंबर को ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा के माध्यम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 7 दिवस के भीतर स्वीकृत 09 पदों के विरुद्ध शिक्षकों की पदस्थापना की मांग की थी। ज्ञापन में उल्लेख था कि वर्ष 2021 में पदस्थ 03 शिक्षकों में से एक को स्वामी आत्मानंद स्कूल बसना में अटैच कर दिया गया है, दूसरे शिक्षक 2023 से अवैतनिक अवकाश पर हैं, वर्तमान में केवल 01 शिक्षक ही कार्यरत है। युक्तियुक्तकरण में भी स्कूल को शिक्षक नहीं मिला। आज दिनांक तक कोई व्यवस्था नहीं होने से बच्चों का अध्यापन पूरी तरह ठप है और भविष्य अंधकारमय हो रहा है। इसी कारण ग्रामीणों ने आज से तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान किया है।
सितंबर 18, 2026
Home
पिथौरा#
कलेक्टर को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम खत्म, आज से डोड़रकसा हाई स्कूल में अनिश्चितकालीन तालाबंदी, एक शिक्षक के भरोसे चल रहा स्कूल*
कलेक्टर को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम खत्म, आज से डोड़रकसा हाई स्कूल में अनिश्चितकालीन तालाबंदी, एक शिक्षक के भरोसे चल रहा स्कूल*
Tags
# पिथौरा#
About Sanskar news
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
पिथौरा#
लेबल:
पिथौरा#

