व्यापारी एकता मंच पिथौरा की नई टीम ने 51 नारियल फोड़कर ग्राम देवता से लिया आशीर्वाद
व्यापारी एकता मंच पिथौरा की नई टीम ने 51 नारियल फोड़कर ग्राम देवता से लिया आशीर्वाद
व्यापारी एकता मंच पिथौरा की नई टीम ने 51 नारियल फोड़कर ग्राम देवता से लिया आशीर्वाद
अध्यक्ष गोपाल शर्मा बोले- हर व्यापारी के हित में करेंगे काम
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर व्यापारी एकता मंच पिथौरा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने अध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में अपने कार्यकाल की नई शुरुआत की। नई टीम ने नगर के वार्ड नंबर 11 स्थित ग्राम ठाकुर देवता और ग्राम अर्जुनी में भगवान करिया धुर्वा मंदिर में 51-51 नारियल फोड़कर पूजा-अर्चना की और नगर की सुख-समृद्धि व व्यापार में तरक्की का आशीर्वाद मांगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि व्यापारी एकता मंच केवल एक संगठन नहीं है, यह पिथौरा के हर व्यापारी का परिवार है। हमारा लक्ष्य सभी व्यापारियों को एकजुट कर उनकी समस्याओं का निराकरण करना और पिथौरा के व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। ग्राम देवता के आशीर्वाद से आज हमने नई पारी शुरू की है और व्यापारियों के हित के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
इस दौरान उपाध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल, संजय सिन्हा, प्रफुल्ल तिवारी, कोषाध्यक्ष कुलवंत राजा खनूजा, प्रमुख सलाहकार राजेंद्र खनूजा, सचिव इंद्रजीत सिन्हा, मीडिया प्रभारी गौरव चंद्राकर, कार्यकारिणी सदस्य तुषार बंसल, रमेश बघेल, विक्की सलूजा, दुर्गेश सिन्हा, अंकित शर्मा सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/51.html
2026-09-04T13:16:03+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/51_01951417744.html
2026-09-04T13:51:35+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/51_01220771100.html
2026-09-04T14:51:18+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/51_0244188833.html
2026-09-04T15:51:28+05:30



