जोंक नदी हादसे में 4 दिन बाद भी नहीं मिला भागीराम साहू, प्रशासन की लापरवाही से समाज में आक्रोश
जोंक नदी हादसे में 4 दिन बाद भी नहीं मिला भागीराम साहू, प्रशासन की लापरवाही से समाज में आक्रोश
आज NH-53 पर चक्काजाम और सांकरा थाना का घेराव करेंगे - साहू समाज
*सांकरा पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* 30 अगस्त को नेशनल हाईवे 53 पर सांकरा के पुराने जोंक पुल पर हुए हादसे में लापता गबौद निवासी भागीराम साहू का 4 दिन बाद भी पता नहीं चला है। प्रशासन की उदासीनता से आक्रोशित साहू समाज कौहिया परिक्षेत्र और क्षेत्रवासियों ने आज 2 सितंबर को NH-53 पर चक्काजाम और सांकरा थाना का घेराव करने का ऐलान किया है।
बता दें कि 30 अगस्त रविवार दोपहर 2 बजे भागीराम साहू अपने साथी विजय साहू और बिसालिक दीवान के साथ मोटरसाइकिल से सांकरा दवाई लेने जा रहे थे। बल्दीदिह की ओर से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों पुल से नीचे नदी में गिर गए। दो साथी तैरकर निकल गए, लेकिन भागीराम लापता हैं।
कार में सवार दुधिपाली के 3 लोगों को प्रशासन ने रेस्क्यू कर बचा लिया, चालक राजकुमार निषाद की मौत हो गई। कार को भी निकाल लिया गया, लेकिन भागीराम की तलाश नहीं हुई।
समाज ने कहा है कि जब तक उच्च स्तरीय गोताखोर टीम लगाकर तलाश शुरू नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
*निवेदक - समस्त साहू समाज कौहिया परिक्षेत्र, पीड़ित परिवार एवं समस्त क्षेत्रवासी*
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/4.html
2026-09-02T07:52:22+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/4_0271975525.html
2026-09-02T08:51:20+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/4_01432669633.html
2026-09-02T09:51:33+05:30

