विदिशा पुलिस का 'मिशन मोबाइल रिकवरी' अभियान, कुरवाई पुलिस ने लौटाए 25 गुम मोबाइल* - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 14, 2026

विदिशा पुलिस का 'मिशन मोबाइल रिकवरी' अभियान, कुरवाई पुलिस ने लौटाए 25 गुम मोबाइल*

विदिशा पुलिस का 'मिशन मोबाइल रिकवरी' अभियान, कुरवाई पुलिस ने लौटाए 25 गुम मोबाइल*
विदिशा पुलिस का 'मिशन मोबाइल रिकवरी' अभियान, कुरवाई पुलिस ने लौटाए 25 गुम मोबाइल*



देखें विडियो


भूपेंद्र यादव संवाददाता विदिशा की रिपोर्ट

*विदिशा/कुरवाई संस्कार न्यूज़* विदिशा जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'मिशन मोबाइल रिकवरी' अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। साइबर सेल और विभिन्न थानों की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी संसाधनों और भारत सरकार के CEIR पोर्टल की मदद से बड़ी संख्या में गुम हुए मोबाइल फोन ट्रेस किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में कुरवाई थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए पूर्व में गुम हुए 20 से 25 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 4 से 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

आज कुरवाई थाना परिसर में एसडीओपी रोशनी ठाकुर और टीआई आर. के. मिश्र की उपस्थिति में सभी आवेदकों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस लौटाए गए। अपने गुम हुए मोबाइल वापस पाकर आवेदकों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

*IMEI से हुई ट्रैकिंग*
पुलिस की तकनीकी टीम ने मोबाइलों को ट्रैक करने के लिए IMEI नंबर और डिजिटल सर्विलांस का उपयोग किया।

*पुलिस की अपील -*
विदिशा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि आपका मोबाइल गुम या चोरी हो जाता है तो तुरंत नजदीकी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल पर जाकर IMEI नंबर ब्लॉक कर दें, ताकि कोई उसका गलत इस्तेमाल न कर सके।

पुलिस का कहना है कि मोबाइल गुम होने पर निराश न हों, तकनीक के माध्यम से आपकी मदद के लिए विदिशा पुलिस लगातार प्रयासरत है।


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/25.html
2026-09-14T10:16:04+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/25_097548225.html
2026-09-14T10:51:16+05:30