स्वयंभू सेवा समिति और श्री गजानंद हॉस्पिटल द्वारा कांवरियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा एवं एंबुलेंस सेवा, हजारों श्रद्धालुओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण - sanskar.live

Hot




अगस्त 10, 2026

स्वयंभू सेवा समिति और श्री गजानंद हॉस्पिटल द्वारा कांवरियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा एवं एंबुलेंस सेवा, हजारों श्रद्धालुओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

 गोविंद शर्मा संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट







देखें विडियो


*पिथौरा संस्कार न्यूज़।* स्वयंभू सेवा समिति पिथौरा के तत्वाधान में श्री गजानंद हॉस्पिटल बया द्वारा बोल बम कांवरियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सेवा, जलपान और एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

यह सेवा शिविर सिरपुर के समीप ग्राम छपोरा में आयोजित किया गया। शिविर में पिथौरा से आए हजारों बोल बम कांवरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। आपातकालीन स्थिति के लिए शिविर में एंबुलेंस की व्यवस्था भी रखी गई थी।

शिविर में डॉ. मोहित चन्द्राकर, डॉ. सागर साहू और डॉ. अरुण चौधरी सहित चिकित्सकों की टीम उपस्थित रही। साथ ही समिति के रोहन राजपूत, सतीश दास, जीवन चौहान, कमलेश सिदार, वसंत पटेल सहित अन्य पदाधिकारी और स्वयंसेवक सेवा कार्य में लगे रहे।

कांवरियों के विश्राम के लिए छाया, पीने का पानी एवं फलाहार-जलपान की व्यवस्था भी समिति द्वारा की गई। थकान को देखते हुए डॉक्टरों ने कांवरियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह भी दी।

स्वयंभू सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा की जाती है। इस पुण्य कार्य में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग दिया।

सेवा प्राप्त कर कांवरियों ने समिति और अस्पताल परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। बोल बम संघ के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा समिति को इस सेवा कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer