गोपालपुर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शाला प्रबंधन समिति का गठन, डमरू लाल साहू बने अध्यक्ष - sanskar.live

Hot




अगस्त 10, 2026

गोपालपुर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शाला प्रबंधन समिति का गठन, डमरू लाल साहू बने अध्यक्ष





*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरवचंद्राकर।* शासन के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर में शाला प्रबंधन समिति का गठन विद्यालय के सभागार में किया गया। बैठक में ग्राम के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पालकों की उपस्थिति रही।बैठक का शुभारंभ मुख्यअतिथि सरपंच चक्रधर दीप एवं अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य आर. एन. प्रधान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष तिलक राम यादव, उपसरपंच परमानंद यादव, ग्राम प्रमुख गण मनहरण यादव, कार्तिक राम सिदार, रमेश श्रीवास उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती, मां भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजन अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

बैठक में व्याख्याता सुधीर प्रधान ने शासन के नए निर्देशों के तहत विद्यालय में प्रारंभिक विद्यालय से कक्षा 12वीं तक शाला प्रबंधन समिति के गठन, उद्देश्य, भूमिका एवं कार्य को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति, विद्यालय संचालन की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता निराकार पटेल ने किया।

बैठक में विद्यार्थियों के पालक, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षाविद, विषय विशेषज्ञ आदि भारी संख्या में उपस्थित हुए और सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया।

*गठित समिति:*  

*अध्यक्ष:* डमरू लाल साहू  

*उपाध्यक्ष:* श्रीमती रेखा सोनी  

*सचिव:* एल. आर. सिन्हा  

*शिक्षक सदस्य:* सुधीर प्रधान  

*विषय विशेषज्ञ:* निराकार पटेल, विनीता दीवान ए.एन.एम.  

*सदस्य:* रेवती निषाद, अंजली अग्रवाल, जमुनाबाई निषाद, फगनी बरीहा, ममता नंद, पूनम सिदार, निरंजन यादव, दुर्योधन नायक डोंगरीपाली, जगमोहन पटेल, धरम सिंह बरीहा, प्यारी लाल यादव, बैजनाथ सेठ खैरखुटा

उक्त बैठक में जनकराम भोई, सुखराम कुंवर, प्यारेलाल, भागवत देवांगन, हेमलाल चौहान, राजिम भोई, लक्ष्मण कुमार, सत्यवान ठाकुर, रूपेश कुमार, रामो कुमार भोई, कृष्ण कुमार, अग्नि कुमार मांझी, मेलाराम यादव, मधुसूदन बरिहा सहित शाला के खेमराज पटेल, मंजू जोशी, भागवत डड़सेना, नितिन साहू, धीरेन्द्र भोई, टी. एस. ध्रुव, दामोदर यादव सहित भारी संख्या में पालकों की उपस्थिति रही।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer