स्वतंत्रता दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में अग्र सेवा दल का सम्मान - sanskar.live

Hot




अगस्त 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में अग्र सेवा दल का सम्मान

 अनूप अग्रवाल विधायकप्रतिनिधि ने शाल-श्रीफल देकर किया सम्मानित, भर्ती मरीजों को बांटे फल*



*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर* 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में देशभक्ति और सेवा भाव का संगम देखने को मिला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC प्रशासन द्वारा समाजसेवा में अग्रणी _अग्र सेवा दल_ के सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

अनूप अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि*

समारोह के मुख्य अतिथि *श्री अनूप अग्रवाल* रहे। वे अग्रवाल सभा पिथौरा के पूर्व अध्यक्ष, व्यापारी एकता मंच के पूर्व अध्यक्ष और बसना विधायक के प्रतिनिधि हैं। मुख्य अतिथि ने अग्र सेवा दल के सभी सदस्यों को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर श्री अनूप अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता हमें शहीदों के बलिदान से मिली है। ऐसे पावन दिन पर समाजसेवी संगठनों का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। अग्र सेवा दल द्वारा स्वास्थ्य सेवा और जरूरतमंदों की मदद में किया जा रहा कार्य सराहनीय है।

*स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित*

कार्यक्रम में *श्री रविंदर अजमानी, पूर्व पार्षद एवं विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग*, खंड चिकित्सा अधिकारी *डॉ. श्रीमती तारा अग्रवाल* सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अग्र सेवा दल के सहयोग की सराहना की और कहा कि कोविड काल से लेकर अब तक दल द्वारा अस्पताल को समय-समय पर सहयोग मिलता रहा है।

*भर्ती मरीजों को किया गया फल वितरण*

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए फल वितरण का आयोजन भी किया गया। मुख्य अतिथि सहित उपस्थित अतिथियों ने वार्ड में जाकर मरीजों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की। मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। पूरे परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे गूंजते रहे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer