तिरंगा, शिक्षा और हरियाली: मारवाड़ी युवा मंच सांकरा की अनोखी स्वतंत्रता दिवस पहल - sanskar.live

Hot




अगस्त 15, 2026

तिरंगा, शिक्षा और हरियाली: मारवाड़ी युवा मंच सांकरा की अनोखी स्वतंत्रता दिवस पहल

स्कूली बच्चों को बांटे तिरंगा और स्टेशनरी, परिसर में किया वृक्षारोपण


पिथौरा सांकरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/।* 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच सांकरा ने देशभक्ति, शिक्षा और पर्यावरण को एक साथ जोड़कर अनूठी मिसाल पेश की। मंच द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला वीरेंद्र नगर सांकरा में हर्षोल्लास के साथ आजादी का पर्व मनाया गया।

बच्चों के हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति*

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद मंच के सदस्यों ने शाला के सभी बच्चों को तिरंगा झंडा वितरित किया। तिरंगा हाथों में लेकर बच्चों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए। माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ था।

*शिक्षा साथी अभियान: नोटबुक, पेन और चॉकलेट का वितरण*

मंच की ओर से _'शिक्षा साथी अभियान'_ के तहत प्राथमिक शाला के नन्हे बच्चों को नोटबुक, पेन, पहाड़ा पुस्तक, चॉकलेट और बिस्कुट वितरित किए गए। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मंच का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है।

हरियाली का संदेश: बच्चों ने लगाए पौधे*

स्वतंत्रता दिवस को पर्यावरण से जोड़ते हुए विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। बच्चों ने अपने नन्हे हाथों से पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। मंच ने कहा कि एक स्वस्थ राष्ट्र के लिए स्वस्थ पर्यावरण जरूरी है।

अध्यक्ष शुभम सिंघल ने दिया प्रेरणादायक संबोधन*

कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष *शुभम सिंघल* ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आजादी का असली मतलब शिक्षित और जागरूक नागरिक बनना है। 'शिक्षा साथी अभियान' और वृक्षारोपण इसी सोच की कड़ी हैं। उन्होंने बच्चों से खूब पढ़ने और धरती को हरा-भरा रखने की अपील की।

गणमान्य रहे उपस्थित*

इस गरिमामयी कार्यक्रम में मंच के सह-सचिव *दिनेश अग्रवाल*, कोषाध्यक्ष *कमल अग्रवाल*, सदस्य *विवेक अग्रवाल*, *सिमरन सिंह छाबड़ा* सहित विद्यालय की शिक्षिका *संतोष कौर होरा मैम, रशीदा शेख मैम* और गणमान्य जन *शेख हुसैन, अमित नेताम* उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार ने मंच के इस सेवाभावी कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।


-

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer