ब्रह्मानंद पटेल जनपद उपाध्यक्ष बोले - बेटियों की शिक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध
*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।* 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय विद्यालय भुरकोनी में उत्साह और उल्लास के साथ सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। योजना के तहत पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
*मुख्य अतिथि ब्रह्मानंद पटेल ने किया वितरण*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *ब्रह्मानंद पटेल* रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता *दिनेश कुमार अग्रवाल* ने की। विशेष अतिथि के रूप में *पालक समिति अध्यक्ष रोहंद्र चक्रधारी, सरिता राज सिंह सरपंच, दीवान टोकराम, मीनाक्षी लाल, ओमप्रकाश चक्रधारी, संतोष तिवारी, सुशील भोई, देव कुमार साहू, श्याम दीवान, चित्रलेखा साहू एवं नारायण साहू* उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने एक-एक कर छात्राओं को सरस्वती साइकिल प्रदान की। साइकिल मिलने पर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
“साइकिल से आसान होगा शिक्षा का सफर”*
मुख्य अतिथि ब्रह्मानंद पटेल ने कहा कि बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है। _सरस्वती साइकिल योजना_ छात्राओं के लिए केवल आवागमन की सुविधा नहीं है, बल्कि यह उनके शिक्षा के सफर को आसान बनाने वाली महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे इस सुविधा का सदुपयोग करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें।
शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार*
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दिनेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि बेटियों की शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार है। शासन की योजनाओं का लाभ सीधे विद्यार्थियों तक पहुंचने से शिक्षा के प्रति उनका उत्साह और बढ़ता है।
*बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित*
इस अवसर पर शाला प्रबंधक, प्राचार्य *एस.एस. ठाकुर*, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में *डेरहा, भुवन, मनीष, पान सिंह, छबी यादव एवं सुकांति* सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान और “भारत माता की जय” के नारों के साथ समापन किया गया।
-

.jpeg)