आस्था से सराबोर हुआ महासमुंद, 11वें वर्ष भी धूमधाम से हो रहा आयोजन
देखें विडियो
_महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर महासमुंद की खास रिपोर्ट /श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर में आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। विधायक _योगेश्वर राजू सिन्हा_ परिवार द्वारा विगत 11 वर्षों से निरंतर आयोजित किए जा रहे _एक माह के महारुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन_ कार्यक्रम में मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष _डॉ. रमन सिंह_ विशेष रूप से शामिल हुए।
जयकारों के साथ हुआ स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
विधायक कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत_
डॉ. रमन सिंह के नगर आगमन पर सबसे पहले विधायक कार्यालय पहुंचे। यहां विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान वातावरण जयकारों से गूंज उठा।
प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना, सैकड़ों श्रद्धालु बने साक्षी*
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई पूजा_
इसके पश्चात सभी श्रद्धालु विशाल मेगा मार्ट परिसर स्थित पूजा स्थल पहुंचे, जहां पिछले एक माह से प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक एवं शाम को हवन-पूजन किया जा रहा है। डॉ. रमन सिंह ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, किसानों की समृद्धि, महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए महादेव से प्रार्थना की। पूजा के बाद सामूहिक आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
हजारों श्रद्धालु कर रहे पुण्य लाभ अर्जित*
11 वर्षों से अनवरत जारी है परंपरा_
उल्लेखनीय है कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा श्रावण मास में यह धार्मिक आयोजन पिछले 10 वर्षों से लगातार कराया जा रहा है। आयोजन स्थल विशाल मेगा मार्ट परिसर एवं विधायक कार्यालय के पीछे बनाया गया है। दिनभर पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक होता है और संध्या काल में हवन-पूजन के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां आकर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही कतारबद्ध होकर अभिषेक में शामिल हो रहे हैं।
शांति और सेवा का संदेश दिया
नेताओं ने व्यक्त किए विचार_
इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना से समाज में शांति और सद्भावना बढ़ती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे इस पवित्र महीने में संयम और सेवा का भाव रखें।भाजपा के वरिष्ठ नेता और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद*
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित_
पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष _येतराम साहू_, कृषि एवं बीज विकास निगम अध्यक्ष _चंद्रहास चंद्राकर_, पूर्व विधायक _डॉ. विमल चोपड़ा_, वरिष्ठ नेता _मोतीलाल साहू, निरंजना शर्मा, मोनिका साहू, मनीष बंसल_, मंडल अध्यक्ष _महेंद्र सिका_, नगर पालिका उपाध्यक्ष _देवीचंद राठी_ सहित _अग्रज शर्मा, मीना वर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव, बंटी शर्मा, संदीप घोष, हरवंश सिंह नानू भाई, एम आर विश्वनाथन, राधेश्याम साहू, पार्वती साहू, श्याम साकरकर, प्रकाश शर्मा, राजेंद्र चंद्राकर, अरविंद प्रहरे, स्मिता चंद्राकर, किरण ढीढी, चुनेश्वरी साहू, लाल विजय सिंह, हनीश बग्गा, माखन पटेल, शुभ्रा शर्मा, पीयूष साहू, चंद्रशेखर बेलदार, सुनीता साहू, लक्ष्मी साहू, दिनेश रूपरेला, पुष्पांजलि, दुर्गा सार्वा, दुर्गा चंद्राकर, भगवती करकसे, शरद मराठा, रामेश्वर पटवा, अमित साहू, अभिषेक पांडे, गोपी कन्नौजे, गुड्डा सिन्हा_ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।



.jpeg)