आज होगी पिथौरा व्यापारी एकता मंच की अहम बैठक, 7 दावेदारों ने ठोकी अध्यक्ष पद पर दावेदारी
*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर:/ पिथौरा व्यापारी एकता मंच की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। कार्यकारिणी की बैठक में मनोनीत पर्यवेक्षक मंडल ने आपसी चर्चा के बाद _आज 5 अगस्त 2026, दिन बुधवार को शाम 6:00 बजे अग्रसेन भवन बस स्टैंड पिथौरा_ में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इसी बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन और अध्यक्ष पद पर चर्चा की जाएगी।
व्यापारी एकता मंच की कार्यकारिणी द्वारा _चुनाव समिति में 5 पर्यवेक्षक_ मनोनीत किए गए हैं। जिनमें _श्री प्रेम सिन्हा, श्री सुरेश बंसल, श्री बजरंग अग्रवाल, श्री कालिका प्रजापति और श्री अनूप अग्रवाल_ शामिल हैं। इन्हीं पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में बैठक की प्रक्रिया संपन्न होगी।
*11 बजे तक मांगे गए थे आवेदन*
पर्यवेक्षक मंडल ने पहले ही यह निर्णय लिया था कि अध्यक्ष पद के इच्छुक उम्मीदवार _आज सुबह 11:00 बजे तक_ किसी भी पर्यवेक्षक के पास अपना आवेदन जमा करना थाजिसमें प्रस्तावक या समर्थक की आवश्यकता नहीं रखी गई थी।
7 व्यापारी अध्यक्ष पद के दावेदार*
निर्धारित समय तक _7 व्यापारियों ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की है_। दावेदारों के नाम इस प्रकार हैं:
1. _सुमित अग्रवाल "सोनू"_
2. _गोपाल शर्मा_
3. _राजू खनूजा_
4. _संतोष गुप्ता_
5. _प्रफुल्ल राजपूत_
6. _कुलजीत अजमानी_
7. _आशीष अग्रवाल "आशु"_
सर्वसम्मति से गठन का प्रयास*
पर्यवेक्षक मंडल ने यह भी तय किया है कि बैठक में अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए _सर्वसम्मति बनाने का प्रयास_ किया जाएगा, ताकि व्यापारी एकता मंच की गतिविधियां निर्बाध रूप से चलती रहें।
*295 व्यापारी हैं पंजीकृत*
जानकारी के अनुसार व्यापारी एकता मंच में _295 व्यापारी पंजीकृत_ हैं। यदि बैठक में सर्वसम्मति नहीं बनती है तो _आगामी दिन और तिथि निर्धारित कर चुनाव कराया जाएगा_।
आज शाम 6:00 बजे अग्रसेन भवन बस स्टैंड पिथौरा में होने वाली इस अहम बैठक को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह है। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि 295 व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले इस मंच की कमान किसके हाथ में जाती है।

.jpeg)