शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली पहुंचे कलेक्टर विनय लंगेह, विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर कैरियर पर फोकस करने की दी सीख"* - sanskar.live

Hot




अगस्त 21, 2026

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली पहुंचे कलेक्टर विनय लंगेह, विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर कैरियर पर फोकस करने की दी सीख"*





संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर क रिपोर्ट

*बसना संस्कार न्यूज़ ।* कलेक्टर *श्री विनय कुमार लंगेह* ने शुक्रवार को बसना विकासखंड अंतर्गत *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली* का दौरा किया। यहां उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और तकनीक के प्रति जागरूक किया।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग तकनीक और डिजिटल संसाधनों का है। विद्यार्थी यूट्यूब और दीक्षा पोर्टल जैसे शैक्षणिक प्लेटफॉर्म का सदुपयोग करते हुए नियमित अध्ययन और अभ्यास करें। उन्होंने नशे से दूर रहने, मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने और अपने उज्ज्वल भविष्य एवं कैरियर के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सह-संज्ञानात्मक गतिविधियों में भागीदारी से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है।

पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कलेक्टर ने विद्यालय प्रबंधन को पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

विद्यालय भ्रमण के दौरान कलेक्टर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला दुर्गापाली भी पहुंचे। यहां उन्होंने पोषण आहार योजना के तहत सभी बच्चों को केले वितरित किए। बच्चों के साथ आत्मीयता से बातचीत की और उनके मध्यान्ह भोजन का अवलोकन कर गुणवत्ता परखी।

इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक *श्री रेखराज शर्मा*, नायब तहसीलदार बसना *श्री ललित साहू*, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली के प्राचार्य *श्री निमंकर पटेल* एवं संकुल समन्वयक *मनोरंजन साहू* उपस्थित थे।

कलेक्टर के इस संवाद से विद्यालय के विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच देखने को मिली।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer