महासमुंद को 21.68 करोड़ की सौगात: कल आ रहे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक योगेश्वर सिन्हा ने की लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील"* - sanskar.live

Hot




अगस्त 21, 2026

महासमुंद को 21.68 करोड़ की सौगात: कल आ रहे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक योगेश्वर सिन्हा ने की लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील"*



संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट


*महासमुंद संस्कार न्यूज़।* महासमुंद वासियों के लिए विकास की बड़ी सौगात। छत्तीसगढ़ के माननीय उपमुख्यमंत्री *श्री अरुण साव जी* 22 अगस्त, शुक्रवार को महासमुंद प्रवास पर आ रहे हैं। वे 21.68 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।

*दोपहर 2 बजे लोहिया चौक में मुख्य कार्यक्रम*  

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव दोपहर 1:30 बजे महासमुंद पहुंचेंगे। इसके बाद 2:00 बजे लोहिया चौक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे।  

कार्यक्रम में महासमुंद विधायक *श्री योगेश्वर राजू सिन्हा* सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।

*21.68 करोड़ के ये बड़े काम होंगे शुरू*  

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बताया कि नगर पालिका महासमुंद क्षेत्र में कुल *2168.41 लाख रुपये* की लागत से स्वीकृत कामों का भूमिपूजन होगा। प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं:

एसटीपी निर्माण + इंटरसेप्शन ड्रेन* - 1275.62 लाख रुपये। शहर की गंदगी और नालियों की समस्या का स्थायी समाधान

 *उच्चस्तरीय जलागार, वार्ड 29 व 11* - 440.98 लाख रुपये। पेयजल सुविधा को मिलेगी मजबूती  

*कचरा प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना व उन्नयन* - 240.67 लाख रुपये। स्वच्छता और गीले-सूखे कचरे का होगा बेहतर प्रबंधन

*अधोसंरचना कार्य: सीसी रोड, पेवर ब्लॉक, आरसी नाली, बीटी रोड* - 127.85 लाख रुपये

*15वें वित्त आयोग: पेवर ब्लॉक, रोड, नाली, ट्यूबलर पोल* - 58.22 लाख रुपये

*साहू सदन के पास डोम शेड निर्माण* - 25.07 लाख रुपये

इन कार्यों से शहर में सड़क, जल निकासी, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं और मजबूत होंगी।

*3 बजे होगी जिला स्तरीय समीक्षा बैठक*  

भूमिपूजन के बाद दोपहर 3:00 बजे उपमुख्यमंत्री कलेक्टर सभाकक्ष में जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। इसमें जिले की सभी विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

*विधायक योगेश्वर सिन्हा की अपील*  


महासमुंद विधायक *श्री योगेश्वर राजू सिन्हा* ने सभी जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विकास कार्यों के शुभारंभ के इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनें।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer