हर घर तिरंगा अभियान के तहत पिथौरा में शहीद परिवारों का हुआ सम्मान, - sanskar.live

Hot




अगस्त 12, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पिथौरा में शहीद परिवारों का हुआ सम्मान,

 शहीद स्मारक पर फहराए गए तिरंगे*





देखें विडियो


*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।* स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संपूर्ण देश में चलाए जा रहे *"हर घर तिरंगा - घर-घर तिरंगा"* अभियान के अंतर्गत नगर के *शहीद स्मारक समिति पिथौरा* द्वारा राष्ट्रभक्ति एवं शहीदों के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त करते हुए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत समिति के सदस्यों द्वारा नगर के *शहीद विवेकानंद त्रिपाठी, शहीद प्रमोद पटेल एवं शहीद कमलेश्वर सोनवानी* के निवास पहुंचकर की गई। समिति के पदाधिकारियों ने शहीद परिवारों को सम्मानपूर्वक तिरंगा भेंट किया एवं उनके शौर्य और बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर शहीदों के परिजनों का शाल-श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। शहीद परिवारों ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में देशभक्ति की भावना और मजबूत होती है।

तिरंगा वितरण के पश्चात शहीद स्मारक समिति के सदस्यों ने *"भारत माता की जय"* एवं *"वंदे मातरम्"* के गगनभेदी नारों के साथ नगर भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां आम नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया। देशभक्ति के गीतों और नारों से पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो गया।

कार्यक्रम का समापन *शहीद स्मारक परिसर* में हुआ। यहां समिति के सभी सदस्यों ने शहीद स्मारक के चारों ओर तिरंगा झंडा फहराया एवं पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को याद किया।

इस अवसर पर समिति के *अंतर्यामी प्रधान, एमके साहू, रितेश महंती, सुरेंद्र सलूजा, शुभम अग्रवाल, सोनू छाबड़ा, दिनेश साहू, आरती कालसा, सविता जलक्षत्रिय, रमेश सोनी, डोलमणी साहू, कौशल किशोर साहू, मुकेश सिंह, इंद्रजीत सिन्हा* सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

शहीद स्मारक समिति ने कहा कि *"हर घर तिरंगा"* अभियान का उद्देश्य केवल झंडा फहराना नहीं बल्कि नई पीढ़ी में देशभक्ति, एकता और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना जगाना है। समिति आगे भी इस प्रकार के सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer