*पिथौरा संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर* /देश की 79वीं स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता के लिए *राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली* द्वारा देशभर के विशिष्ट नागरिकों को आमंत्रण भेजे जा रहे हैं। भारतीय डाक विभाग अपनी गौरवशाली परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी इन आमंत्रण पत्रों के त्वरित वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस कड़ी में *छत्तीसगढ़* से चयनित *तीन विशिष्ट अतिथियों* को भी राष्ट्रपति भवन का आमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है। भारतीय डाक विभाग के कर्मचारियों ने इन पत्रों को प्राथमिकता के साथ वितरित कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
छत्तीसगढ़ से चयनित अतिथियों में शामिल हैं*
1. *कुलदीप पटेल*, फाउंडर एवं चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, सिद्धार्थ एग्रो मार्केटिंग, डी.डी.यू. नगर, रायपुर
2. *कुमारी रेणुका गोस्वामी*, निवासी कचना, कुरुद
3. *चंदना तिपन पल्ली*, निवासी उसूर, जिला बीजापुर
डाक विभाग द्वारा आमंत्रण पत्र प्राप्त करने के पश्चात तीनों अतिथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए *छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल* का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन से प्राप्त यह सम्मान न केवल उनके लिए बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।
डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन से भेजे जाने वाले आमंत्रण पत्रों को समय पर और सुरक्षित पहुंचाना विभाग की परंपरा रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के इन तीनों चयनित नागरिकों तक पत्र त्वरित गति से पहुंचाए गए।
उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े शिक्षाविद, समाजसेवी, किसान, युवा उद्यमी एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया जाता है।

.jpeg)