देखें विडियो
*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।* केंद्र एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे *"हर घर तिरंगा - घर-घर तिरंगा"* अभियान के तहत *शहीद स्मारक समिति, पिथौरा* के सदस्यों ने राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।
समिति के सदस्यों ने नगर के *शहीद विवेकानंद त्रिपाठी, शहीद प्रमोद पटेल एवं शहीद कमलेश्वर सोनवानी* के घर पहुंचकर शहीद परिवारों को सम्मानपूर्वक तिरंगा भेंट किया। इस दौरान शहीदों के परिजनों का पुष्पगुच्छ एवं शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।
तत्पश्चात समिति के सदस्यों ने *"भारत माता की जय"* के गगनभेदी नारों के साथ नगर भ्रमण किया। नगरवासियों ने स्थान-स्थान पर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन *शहीद स्मारक परिसर* में किया गया, जहां सभी सदस्यों ने स्मारक के चारों ओर तिरंगा झंडा फहराकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से* अंतर्यामी प्रधान, *एमके साहू, रितेश महंती, सुरेंद्र सलूजा, शुभम अग्रवाल, सोनू छाबड़ा, दिनेश साहू, आरती कालसा, सविता जलक्षत्रिय, रमेश सोनी, डोलमणी साहू, कौशल किशोर साहू, मुकेश सिंह, इंद्रजीत सिन्हा* एवं अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।
समिति ने कहा कि _शहीदों के बलिदान से ही हमारा तिरंगा शान से लहराता है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना ही हमारा उद्देश्य है।_


.jpeg)