गढ़सिवनी स्कूल में खेल दिवस पर विभिन्न खेल-कूद का आयोजन - sanskar.live

Hot




अगस्त 29, 2026

गढ़सिवनी स्कूल में खेल दिवस पर विभिन्न खेल-कूद का आयोजन

रक्षाबंधन पर राखी बनाओ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने स्वयं बनाकर भाइयों की कलाई पर बांधी राखी






महासमुंद गौरव चंद्राकर महासमुंद की रिपोर्ट।* शासकीय पदुमन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़सिवनी में रक्षाबंधन पर्व के पूर्व दिवस पर राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपने घर से कच्चा माल लाकर स्कूल में ही अपने रचनात्मक भावों को धागे में पिरोकर खूबसूरत राखियां बनाकर प्रदर्शित कीं।

प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारहवीं से परशुराम, दीप्ति ध्रुव, कक्षा नवमी से चेतन साहू, झरना साहू, मनिका ध्रुव, वसुंधरा साहू, कक्षा आठवीं से दीपिका ध्रुव तथा कक्षा सातवीं से हर्षिता और मानसी सम्मिलित हुईं। विद्यार्थियों ने स्वयं बनाई हुई राखी अपने भाइयों की कलाई पर बांधी।

*राष्ट्रीय खेल दिवस पर याद किए गए हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद*

29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रार्थना सभा में प्राचार्य तुलेन्द्र सागर ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त 1905 को जन्मे मेजर ध्यानचंद सेना में भर्ती होने के बाद हॉकी को अपना लक्ष्य बनाकर जी-जान से खेलने लगे और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। मैदान में उनकी फिरकी और स्टिक से गेंद का चिपका हुआ चलना देखकर उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाने लगा। वे तीन बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे - 1928 एम्स्टर्डम ओलंपिक, 1932 लॉस एंजिल्स ओलंपिक और 1936 बर्लिन ओलंपिक। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण उन्हें सेना में मेजर तक पदोन्नत किया गया, इसलिए उन्हें हॉकी का जादूगर मेजर ध्यानचंद कहा जाता है। उनके जन्मदिवस को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न खेलों का आयोजन कर मेजर ध्यानचंद को याद किया गया। मिडिल विभाग में खो-खो, हायर सेकेंडरी स्तर पर रस्साकस्सी में ग्यारहवीं एवं बारहवीं बालिकाओं में बारहवीं की टीम विजेता रही, नवमी बालिकाओं के मध्य एवं बालक-बालिकाओं के मध्य मुकाबले में बालक टीम विजेता रही। कुर्सी दौड़ में बालिका वर्ग में श्वेता और बालक वर्ग में दीपक विजेता रहे। रस्सीकूद में सेवती, 100 मीटर दौड़ में ज्योति, गोला फेंक में थामेश्वरी और तवा फेंक में श्वेता विजेता रहीं। साथ ही घोड़ा बादाम खाए पीछे देखे मार खाए जैसे पारंपरिक खेलों का आयोजन कर विद्यार्थियों को खेलों का जीवन में महत्व बताया गया।

कार्यक्रम का संचालन शाला नायिका सुनैना एवं छात्र परिषद द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ से वोमन लाल ठाकुर, रितेश जोशी, ममता शर्मा, एच.आर. टंडन, योगेश साहू, राधेश्याम यादव, तारणी साहू तथा कार्यालयीन स्टाफ मनीष, पुरुषोत्तम, मन्थिर यादव सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer