अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल देकर दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट। पिथौरा विकासखंड केशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारभांठा में निःशुल्क साइकिल वितरण समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पिथौरा की अध्यक्ष श्रीमती उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत महासमुंद की सभापति श्रीमती रामदुलारी सीताराम सिन्हा ने की।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे, बसना विधानसभा प्रतिनिधि कैलाश अग्रवाल, सरपंच संघ अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा, जनपद सभापति कमलजीत (पम्मी) छाबड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, मंडल अध्यक्ष हलधर साहू, सरपंच श्रीमती सत्यकांति मधुसूदन बारिक, ग्राम प्रमुख हरिचरण प्रधान, SMDC अध्यक्ष बोध कुमार प्रधान, सहकारी समिति अध्यक्ष निरंजन यादव एवं सांसद प्रतिनिधि शिशुपाल प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अतिथियों ने छात्राओं को अपने हाथों से निःशुल्क साइकिल प्रदान कर उन्हें उज्ज्वल, सुखद एवं सफल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी। अतिथियों ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और उनके सपनों को नई उड़ान देने की दिशा में यह पहल निश्चित रूप से प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम के अंत में शाला परिवार एवं प्रबंधन समिति, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चारभांठा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


.jpeg)