बुंदेली में सावन के अंतिम सोमवार को 201 फीट की कावड़ यात्रा, हल्की बारिश के बीच हजारों भक्तों ने किया सिद्ध बाबा का जलाभिषेक* - sanskar.live

Hot




अगस्त 25, 2026

बुंदेली में सावन के अंतिम सोमवार को 201 फीट की कावड़ यात्रा, हल्की बारिश के बीच हजारों भक्तों ने किया सिद्ध बाबा का जलाभिषेक*



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट। जिले के पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बुंदेली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के अंतिम सोमवार को 201 फीट लंबी कावड़ यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई। हल्की बारिश के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने बुंदलेश्वर महादेव से जल लेकर पहाड़ के ऊपर विराजमान सिद्ध बाबा का जलाभिषेक किया।

बोल बम के जयकारों से पूरा बुंदेली भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु नाचते-झूमते कावड़ यात्रा में शामिल हुए। भोलेनाथ की आकर्षक झांकी यात्रा के आगे-आगे चल रही थी जो आकर्षण का केंद्र बनी रही।

बताया जाता है कि इस कावड़ यात्रा की शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी। तत्कालीन मंदिर समिति के अध्यक्ष पूनम मानिकपुरी एवं समिति द्वारा 21 फीट लंबी कावड़ से इसकी शुरुआत की गई थी, जो लगातार बढ़ते हुए 251 फीट तक पहुंची। यह परंपरा लगातार 12-13 वर्षों से जारी है। इस वर्ष मंदिर समिति के वर्तमान अध्यक्ष घनश्याम साहू के नेतृत्व में 201 फीट की कावड़ यात्रा निकाली गई।

मान्यता है कि सिद्ध बाबा को जलाभिषेक करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है और अच्छी बारिश होती है। इस दौरान मंदिर में खीर-पूड़ी के भंडारे का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष घनश्याम साहू, पूर्व अध्यक्ष विमल दास महंत, किशोर सोनवानी, वेदप्रकाश सिन्हा, अंत बरिहा, नरेश पाठक, कान्तु निषाद, रामसिंग निषाद, वीरेंद्र दीवान एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

उल्लेखनीय है कि बुंदेली हीन पाठ मंदिर में माता बुंदेली हीन पाठ का दिव्य स्वरूप विराजमान है। चैत्र एवं कुंवार नवरात्रि में भी यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer