भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा महासमुंद की प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न - sanskar.live

Hot




अगस्त 29, 2026

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा महासमुंद की प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न

 कलेक्टर विनय लंगेह की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण निर्णय, ब्लड बैंक निगरानी के लिए समिति गठित*




*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा महासमुंद की प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में रेडक्रॉस की सेवा गतिविधियों, आय के स्रोतों, सदस्यता विस्तार, ब्लड बैंक, जन औषधि केंद्र तथा भवन एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद, सभापति श्री संदीप दीवान, उपाध्यक्ष श्री भूपेन्द्र राठौर, सचिव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव, जिला रेडक्रॉस अधिकारी एवं राज्य प्रतिनिधि डॉ. अशोक गिरि गोस्वामी, कोषाध्यक्ष श्री पारस चोपड़ा, संरक्षक सदस्य श्री महेन्द्र कुमार श्रीश्रीमाल, पूर्व सभापति अनिता रावटे, डॉ. एम. वॉय मेमन, पूर्व उपसभापति श्री दाऊलाल चंद्राकर, श्री मनीष शर्मा, श्री संजय शर्मा, श्रीमती सती साहू, श्री प्रमोद तिवारी, श्री प्रेम चन्द्राकर, श्री अरशी अनवर, श्री एच.आर. बघेल, श्री यशवंत चौधरी, श्री हीरा बंजारे, श्री राजेश्वर खरे तथा श्री विश्वनाथ पाणिग्रही सहित प्रबंध समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय -*

बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। रेडक्रॉस सदस्यता सूची को अद्यतन करने एवं सदस्यता को सरल बनाने के लिए क्यूआर कोड विकसित करने का निर्णय लिया गया।

जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी के लिए एक विशेष निगरानी समिति गठित की गई। साथ ही जिले में बिना अनुमति के रक्तदान शिविर आयोजित करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

रेडक्रॉस भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए उसकी मरम्मत कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कराने का निर्णय लिया गया। मरम्मत के बाद प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत भवन में सोलर सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा भवन परिसर में मीटिंग हॉल, बाउंड्रीवॉल एवं गेट निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने और राशि जारी करने पर भी सहमति बनी।

सदस्यता विस्तार के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने, प्रत्येक विकासखंड में अधिकृत प्रतिनिधि नियुक्त करने तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से प्राप्त रेडक्रॉस शुल्क का ऑडिट कराने का निर्णय लिया गया।

रेडक्रॉस की आय बढ़ाने के लिए जिले के उद्योगों, खनिज संस्थानों, दवा दुकानों एवं निजी अस्पतालों को सदस्यता से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

जन औषधि केंद्र में सहायक स्टाफ रखने, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में नया जन औषधि केंद्र स्थापित करने तथा जिले में नशामुक्ति अभियान को विशेष प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया।

इसके साथ ही रेडक्रॉस की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक तैयार करने, कार्यालय में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने, कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि करने तथा वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer